फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   navratri

नवमी का पूजन कर किया हवन, मां दुर्गा के दर्शन को उमडे़ भक्त

Mon, 26 Oct 2020 02:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
navratri
नगर में दुर्गा महोत्सव के समापन पर मां की शोभा मूर्तियां विसर्जन के लिए शोभायात्राओं के साथ लेजा?
झांसी। रविवार को शारदीय नवरात्र की नवमी और दशहरा दोनों ही पर्व मनाए गए। दुर्गा उत्सव पंडालों व देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं ने हवन किया। मां जगदंबा को पोशाक एवं प्रसाद अर्पण किया। पंडालों एवं देवी मंदिरों में मां दुर्गा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लाइनें लगी रहीं।
विज्ञापन

नवमी पर सभी घरों में पूजा अर्चना सुबह से ही शुरू हो गई थी। मां के जयकारे लगाते हुए पंचकुइयां मंदिर, लहर की माता मंदिर, कैमासन माता मंदिर, मैमासन मंदिर, मां अन्नपूर्णा मंदिर, महाकाली मंदिर में श्रद्धालुओं ने पोशाक एवं प्रसाद अर्पण किया। माता रानी की आरती में शामिल हुए। इसके बाद घरों में कन्याओं का पूजन कर उन्हें आकर्षक उपहार प्रदान किए। इधर शहर की कालीबाड़ी में नवमी पर कुम्हैड़ा व गन्ना की बलि दी गई। मां दुर्गा को खिचड़ी का प्रसाद लगाया। इस अवसर पर अजीत राय, प्रदीप तरफदार, देवाशीष चटर्जी, डॉ. तपन सिन्हा आदि मौजूद रहे। शहर कालीबाड़ी में मां की मूर्ति का विसर्जन शाम पांच बजे से होगा। इससे पहले सिंदूर दान होगा। इधर सीपरी कालीबाड़ी में भी श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की विधिवत पूजा की। इधर दुर्गा नवमी पर जेल, कचहरी, इलाहाबाद, बैंक चौराहा झांसी व्यापार मंडल के तत्वावधान में जेल चौराहा पर प्रसाद का वितरण हुआ। इस अवसर पर राजेंद्र शर्मा, बद्री प्रसाद दुबे, अशोक कन्नौजिया व जसपाल अरोरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

ज्वारों का किया विसर्जन
झांसी। रविवार को श्रद्धालुओं ने मां जगदंबे की महिमा के भजन गाते हुए जलाशयों एवं देवी मंदिर परिसरों में ज्वारों का विसर्जन भी किया। बाहर बड़ागांव गेट स्थित श्री वैष्णो माता मंदिर से ज्वारों की विसर्जन यात्रा निकाली गई। शंख झालरों की मधुर धुनों के बीच यह यात्रा लक्ष्मी तालाब पर पहुंची। यहां कुंड में ज्वारों का विसर्जन हुआ। इस अवसर पर पुजारी अविनाश मिश्रा, विनीत कुमार, रवीश त्रिपाठी, राम स्वरूप कुशवाहा, केसी साहू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कन्याओं का किया पूजन
नवमी पर देवी मां के स्वरूप कन्याओं का घर - घर पूजन किया गया। श्रद्धालुओं ने उनके चरण धोये और जलेबी, खीर, पूरी, हलवा आदि भोजन कराया। इसके बाद आकर्षक उपहार और दक्षिणा देकर विदा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed