फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   navratra

सर्वार्थ सिद्धि योग में विराजमान होगी मां दुर्गा

Thu, 15 Oct 2020 12:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
navratra
navratra
झांसी। महानगर में 17 अक्तूबर से शारदीय नवरात्र शुरू हो जाएंगे। जगह - जगह मां अंबे के स्वरूपों की पूजा अर्चना होगी। घट स्थापना होगी और ज्वारे भी बोये जाएंगे। इस बार नवरात्र के पहले दिन सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा। साथ ही तुला राशि में सूर्य पहुंचेगा। ऐसे में मां दुर्गा की उपासना एवं भक्ति सर्व मंगल कारी होगी। इस बार मां दुर्गा का दरबार आठ दिन सजेगा। अष्टमी व नवमी की तारीख एक साथ मनेगी।
विज्ञापन

सनातन धर्म में मां भगवती की पूजा आराधना का विशेष महत्व है। संपूर्ण नवरात्र पर व्रत, अनुष्ठान सहित अन्य धार्मिक कार्य श्रद्धालु करते हैं। देवी मंदिरों में भी नवरात्र पर विशेष धार्मिक आयोजन होते है। सुबह चार बजे से पंचकुइयां मंदिर, सीपरी के लहर की माता मंदिर में माता के दर्शन के लिए श्रद्धालु उमड़ पड़ते हैं। महंत विष्णु दत्त स्वामी ने बताया कि 17 अक्तूबर को नवरात्र पर सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा। घट पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 6:42 बजे से सुबह 9 बजे तक रहेगा। इसके बाद राहु काल शुरू हो जाएगा। इस अवधि में पूजा अनुष्ठान कार्य शुभ नहीं होता है। राहु काल की समाप्ति के बाद फिर दोपहर 11:50 बजे से रात्रि तीन बजे तक सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा, जो पूजा अनुष्ठान के लिए अति शुभ मुहूर्त होता है। इधर ज्योतिषविद् डॉ. नाथूराम पांडेय ने बताया कि 24 अक्तूबर को अष्टमी एवं नवमी की तिथि एक साथ रहेगी। ऐसे में इस बार नवरात्र आठ दिन मनाया जाएगा। अश्विन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा पर महाराजा अग्रसेन की जयंती मनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed