Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Natural farming and coarse grains will increase farmers' income

Jhansi News: प्राकृतिक खेती और मोटा अनाज बढ़ाएगा किसानों की आमदनी

Thu, 23 Feb 2023 04:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Feb 2023 04:30 AM IST
विज्ञापन
Natural farming and coarse grains will increase farmers' income
झांसी। नए बजट में किसानों की आमदनी को बढ़ाने के लिए प्राकृतिक खेती एवं मोटे अनाज का सहारा लिया जाएगा। सरकार की मंशा है कि प्राकृतिक खेती से लागत कम हो जाएगी। इससे किसानों को फायदा मिलेगा। मोटे अनाज का बाजार भी सरकार उपलब्ध कराएगी।
विज्ञापन

गाय आधारित प्राकृतिक खेती बुंदेलखंड में अगले पांच साल के लिए करीब 25 हजार हेक्टेयर का लक्ष्य तय किया गया है। प्राकृतिक खेती से न सिर्फ किसानों की आय बढ़ेगी बल्कि खाद्यान्न की गुणवत्ता में भी सुधार होगा। प्राकृतिक खेती का रकबा बढ़ाने को सरकार किसानों को बीज समेत अन्य सहूलियत देगी। बजट में इन सबका इंतजाम किया गया है। सरकार के बढ़ावा देने से इस पद्घति के जरिए झांसी, ललितपुर, उरई, चित्रकूट, बांदा, हमीरपुर में इसका रकबा बढ़ेगा।
विज्ञापन

कृषि अधिकारियों का कहना है अभी तक कुल 47 विकास खंड में प्राकृतिक खेती हो रही है। नए वित्तीय वर्ष में बजट मिलने से नए 50 क्लस्टर चयनित होंगे। अगले पांच साल में कुल 470 क्लस्टर विकसित करने की योजना है। इस तरह कुल 25 हजार हेक्टेयर भूमि को प्राकृतिक खेती के योग्य बनाया जा सकेगा। अफसरों के मुताबिक इनमें उन किसानों को प्राथमिकता दी जाएगी, जो खुद पशुपालक हैं। मोटा अनाज का उत्पादन भी बुंदेलखंड के लिहाज से मुफीद है। इससे भी किसानों को फायदा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जैविक एवं प्राकृतिक खेती में अंतर
प्राकृतिक खेती खास तौर पर गाय पर आधारित होती है। इसमें किसी प्रकार के रासायनिक कीटनाशकों का इस्तेमाल नहीं होता। जो तत्व प्रकृति में पाए जाते हैं उनके सहारे खेती होती है। गाय के गोबर एवं मूत्र का खेती में इस्तेमाल होता है जबकि जैविक खेती में जीवांश आधारित खाद का इस्तेमाल किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed