फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   National women players will show hockey prowess on Dadda soil

Jhansi News: हरियाणा, दिल्ली, गोरखपुर, लखनऊ, हिमाचल प्रदेश दद्दा की धरती पर नेशनल महिला खिलाड़ी दिखाएंगी हॉकी का दम

Thu, 08 Feb 2024 11:47 PM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Thu, 08 Feb 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
National women players will show hockey prowess on Dadda soil
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। हाॅकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की धरती पर आज से एक बार फिर हॉकी का जादू चलेगा। महानगर के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम के एस्ट्रोटर्फ पर अखिल भारतीय प्राइजमनी महिला हॉकी प्रतियोगिता का आगाज होगा। इसमें देश भर की 12 प्रमुख टीमाें में शामिल महिला खिलाड़ी हॉकी का दम दिखाएंगीं। बृहस्पतिवार को प्रतियोगिता की तैयारियों को अंतिम रूप देने का सिलसिला जारी रहा। वहीं देर शाम तक टीमें झांसी पहुंचीं।
प्रतियोगिता में रिपब्लिकन स्पोर्ट्स क्लब मुंबई, साई नेशनल सेंटर एक्सीलेंस कोलकाता, एमपी हॉकी अकादमी ग्वालियर, साई सोनीपत हरियाणा, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस छत्तीसगढ़, स्टील प्लांट-भिलाई छत्तीसगढ़, उत्तर रेलवे दिल्ली, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया मुंबई, पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर, यूपी इलेवन, सोलन हॉकी अकादमी हिमाचल प्रदेश, गुरनूर हॉकी अकादमी राजस्थान की टीम प्रतिभाग करेगी। 14 फरवरी तक चलने वाली प्रतियोगिता में कई नेशनल और ओलंपिक महिला खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगीं।
विज्ञापन

क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी सुरेश बोनकर ने बताया कि झांसी में तीसरी बार प्राइजमनी प्रतियोगिता आयोजित हो रही है। प्रतियोगिता का शुभारंभ सुबह 11:30 बजे जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम करेंगे। जबकि एमएलसी रमा निरंजन, एमएलसी बाबूलाल तिवारी, सीडीओ जुनैद अहमद और भाजपा महानगर अध्यक्ष हेमंत परिहार विशिष्ट अतिथि होंगे। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता प्रदीप सरावगी करेंगे। प्रतियोगिता में विजयी टीम को दो लाख रुपये, उपविजेता टीम को एक लाख रुपये और तृतीय रहने वाली टीम को 50 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
चार पूल बनाए, 14 को होगा फाइनल
प्रतियोगिता में शामिल होने वाली टीमों को चार पूल में बांटा गया है। 14 फरवरी को फाइनल मैच होगा। पूल ए में एमपी अकादमी, ग्वालियर, एनसीओई कोलकाता, रिपब्लिकन स्पोर्ट्स क्लब मुंबई, पूल बी में एनईआर गोरखपुर, स्टील प्लांट भिलाई और यूपी इलेवन को शामिल किया गया है। जबकि पूल सी में यूनियन बैंक मुंबई, हिम हॉकी अकादमी सोलन हिमाचल प्रदेश, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस छत्तीसगढ़ और पूल डी में उत्तर रेलवे दिल्ली, एनसीओई सोनीपत और गुरनूर हॉकी अकादमी राजस्थान को शामिल किया गया है।

-------------
आज इन टीमों के बीच होंगे मैच
शुक्रवार को उद्घाटन समारोह के बाद चार मैच होंगे। पहला मैच यूनियन बैंक मुंबई और हिम हॉकी अकादमी सोलन, दूसरा मैच एनसीओई सोनीपत और उत्तर रेलवे दिल्ली के बीच होगा। वहीं तीसरा मैच एनसीओई कोलकाता और एमपी अकादमी ग्वालियर, चौथा मैच यूपी इलेवन और स्टील प्लांट भिलाई की टीम के बीच होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed