फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Nand Ke Anand Bhayo Jai Kanhaiya Lal Ki

नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की

Sat, 02 Oct 2021 01:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Nand Ke Anand Bhayo Jai Kanhaiya Lal Ki
शिवाजी नगर चल रही श्रीमद् भागवत कथा में भजनों पर झूम उठे भक्त।
श्रीमद भागवत कथा व्यास सूरज जी महाराज ने कहा कि धर्म की रक्षा के लिए भगवान श्री हरि ने धरती पर अवतार लिया। भगवान श्रीकृष्ण ने आसुरी शक्तियों का संहार किया और मानवता का संदेश संपूर्ण मानव जाति को दिया। भक्तों ने नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की... जयकारा भी लगाया।
विज्ञापन

शिवाजी नगर के रौनक गार्डन में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में भगवान श्री कृष्ण के जन्म का प्रसंग पर प्रवचन देते हुए कथा व्यास ने कहा कि भगवान के अवतार लेते ही संपूर्ण प्रकृति आनंद से भर गई थी। भगवान को वासुदेव जी यमुना पार कर नंद जी के घर ले आये। नंद के घर में परम आनंद छा गया। बधाई गीत गाये जाने लगे।
विज्ञापन

कथा व्यास ने कहा कि श्री कृष्ण का जन्म धरती पर आसुरी शक्तियों को समाप्त करने के लिए हुआ। उन्होंने जन्म प्रसंग सुनाते हुए मोहक भजन गाये। रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजे कथा स्थल पर श्रद्धालुओं ने भक्ति नृत्य किया। इससे पहले कथा व्यास ने वामन अवतार की कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि सत्य की रक्षा के लिए भगवान विष्णु ने वामन अवतार लिया था। प्रवचन अवसर पर मुख्य यजमान लक्ष्मी नारायण शुक्ला, रामवती शुक्ला, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ महासचिव राहुल रिछारिया, देवेंद्र दीक्षित, इंजीनियर राहुल शुक्ला, प्रशांत रिछारिया, धीरज मिश्रा, लाखन यादवख् बृजेश लोधी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed