{"_id":"8b5dba3165329c0b58ac6dbe190c25aa","slug":"nahi-banaye-shauchalay-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्देश के बावजूद नहीं बनाए शौचालय ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्देश के बावजूद नहीं बनाए शौचालय
झांसी / ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडलायुक्त का आदेश भी नगर निगम अधिकारियों के सामने बौना साबित हो रहा है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पार्षदों की मांग पर उन्होंने वार्ड नंबर 3, 9 व 12 में जन समस्याओं के मद्देनजर नगर निगम को दो-दो शौचालय बनाने के निर्देश दिए थे। साथ ही पानी की उपलब्धता के लिए छत पर टंकी की भी व्यवस्था कराने को कहा था। बावजूद, अब तक इस दिशा में काम नहीं किया गया।
वार्ड नंबर तीन, नौ व 12 के क्षेत्रीय पार्षदों ने मंडलायुक्त को सौंपे ज्ञापन में बताया था कि उनके वार्ड में मूत्रालय नहीं है, जिससे लोगों को परेशानी होती है। जन समस्या को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने नगर निगम अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि पार्षदों से उक्त स्थल चिह्नित कराकर स्वच्छ भारत मिशन योजना के अंतर्गत निर्माण करा दें। मंडलायुक्त के राममोहन राव के आदेश के बाद वार्ड नंबर नौ के पार्षद सुरेश चंद गोपी ने बिपिन बिहारी इंटर कालेज रोड पर व कचहरी चौराहे यात्री प्रतीक्षालय के पास, वार्ड नंबर तीन के पार्षद कमल सोनकर ने सैंयर गेट चौराहा व ओरछा गेट कलारी के पास, वार्ड नंबर 12 के क्षेत्रीय पार्षद आनंद साहू ने शिवाजी नगर न्यू तहसील के पास और तालपुरा में नेहरू पार्क के निकट मूत्रालय निर्माण के लिए जन कार्य विभाग के अधिकारियों को सूची उपलब्ध करा दी थी। बावजूद नगर निगम प्रशासन द्वारा निर्देशों पर अमल न करने से स्वच्छ भारत का सपना पूरा होने में रोड़े आ रहे हैं।