फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Nagar nigam karyakarini meeting issue smart city matter

कार्यकारिणी की बैठक में गूंजेगा स्मार्ट सिटी का मुद्दा

Fri, 22 Jan 2021 12:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Nagar nigam karyakarini meeting issue smart city matter
झांसी। नगर निगम के सभागार में शुक्रवार को कार्यकारिणी बैठक का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर करीब दो अरब रुपये पुनरीक्षित बजट पर मुहर लगेगी। इसके साथ ही, स्मार्ट सिटी और 15वें वित्त आयोग को लेकर कार्यकारिणी सदस्य सवाल उठाएंगे।
विज्ञापन

नगर निगम में मई 2020 में कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन किया गया था। इसके बाद से अब तक बैठक नहीं हो सकी है। पिछले दिनों कार्यकारिणी सदस्यों ने महापौर से बैठक कराने की मांग की थी। जिसे लेकर शुक्रवार को बैठक का आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर बृहस्पतिवार को पूरे दिन कार्यकारिणी सदस्य बैठक में उठाए जाने वाले मुद्दों को लेकर चर्चा करते रहे। पार्षद विकास खत्री, महेश गौतम, दिनेश सिंह दीपू और विमल किशोर ने महापौर और नगर आयुक्त को पत्र सौंपा।
विज्ञापन

पार्षदों ने कहा कि बैठक में स्मार्ट सिटी को लेकर प्रस्तुतिकरण किया जाए। ताकि पार्षदों को स्मार्ट सिटी के तहत हो चुके और होने वाले कामों की जानकारी हो सके। इसके साथ ही 15वें वित्त आयोग के तहत कराए जाने वाले कामों की जानकारी देने की मांग की गई है। वहीं कार्यकारिणी बैठक को लेकर नगर निगम में बृहस्पतिवार को महापौर ने भाजपा के कार्यकारिणी सदस्यों के साथ मंथन किया। इस मौके पर बैठक के एजेंडे को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed