फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Nagar nigam and DM office worker will be vaccination

कलक्ट्रेट व नगर निगम कर्मचारियों को कल लगेगी वैक्सीन

Wed, 10 Feb 2021 12:38 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
Nagar nigam and DM office worker will be vaccination
झांसी। कोरोना वायरस के संक्रमण काल के दरम्यान आगे रहकर काम करने वाले कलक्ट्रेट व नगर निगम के कर्मचारियों को 11 फरवरी को कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन

पहले चरण में कोरोना की वैक्सीन स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को लगाई गई। अब उन कर्मचारियों को वैक्सीन लगाई जा रही है, जो कोरोना काल में आगे बढ़कर अपनी सेवाएं देते रहे। कोरोना काल में जरूरतमंदों के भोजन के लिए सामुदायिक रसोइयों का संचालन हो या उन तक भोजन पहुंचाना, इन सभी कार्यों में कलक्ट्रेेट के कर्मचारी लगातार जुटे रहे। इसके अलावा पास जारी करने, प्रवासी मजदूरों की व्यवस्था करने व अन्य प्रशासनिक व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने में कर्मचारी जुटे रहे। वहीं, नगर निगम के कर्मचारियों ने भी साफ - सफाई, सैनिटाइजेशन आदि कार्यों में अपनी बेहतरीन सेवाएं दीं। इन सभी कर्मचारियों को 11 फरवरी को कोरोना की वैक्सीन लगाई जाएगी। नगर निगम के 2401 व जिले के अन्य नगर निकायों के 956 कर्मचारियों को वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके लिए तैयारियां कर ली गईं हैं। विदित हो कि जिले में अब तक 8,131 स्वास्थ्य कर्मचारियों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed