{"_id":"5f15eeb68ebc3e637d41be4c","slug":"nagar-aayuct-upset-to-see-home-on-nala-jhansi-news-jhs17200406","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले पर मकान बने देख भड़के नगर आयुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाले पर मकान बने देख भड़के नगर आयुक्त
विज्ञापन
संगम विहार में नाले का निरीक्षण करते नगर आयुक्त।
झांसी। नगर आयुक्त अवनीश राय ने सोमवार को महानगर में जलभराव की स्थिति का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केकेपुरी-संगम विहार नाले के निर्माण कार्य को लेकर असंतोष जताया। साथ ही, खंडेराव गेट पर बने नाले पर अतिक्रमण देख नाराजगी जताई।
नगर आयुक्त ने सबसे पहले संगम विहार-केकेपुरी नाले का निरीक्षण किया। इस दौरान बताया गया कि नाले की पुलिया के नीचे निकले छह साईफन (पाइप) बहुत छोटे हैं। जिसके चलते क्षेत्र में जलभराव होता है। इसे लेकर नगर आयुक्त ने मुख्य अभियंता को प्रस्ताव तैयार कर नाले का स्थायी समाधान कराने के निर्देश दिए। इसके बाद नगर आयुक्त ने नंदनपुरा से खातीबाबा तक सफाई व्यवस्था और सैनिटाइजेशन कार्य का निरीक्षण किया। सफाई व्यवस्था पर उन्होंने संतोष जताया।
इसके बाद नगर आयुक्त ने वार्ड नंबर 53 में खंडेराव गेट बाबूलाल कारखाने के पास बने नाले की सफाई और जलभराव की स्थिति को देखा। नाले पर स्थाई अतिक्रमण और मकान बने देख नगर आयुक्त ने नाराजगी जताई। साथ ही, अतिक्रमणकारियों को चिह्नित कर नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कोरोना की रोकथाम के लिए प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस मौके पर अपर नगर आयुक्त शादाब असलम, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विनीत कुमार, जोनल सेनेटरी ऑफिसर रविचंद्र निरंजन, सफाई और खाद्य निरीक्षक लाल बहादुर गौड़, प्रदीप अग्निहोत्री मौजूद रहे।