फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   My wife was raped... the engineer hanged himself by writing this

झांसी : मेरी बीवी के साथ दुष्कर्म हुआ... यह लिखकर फांसी पर झूल गया इंजीनियर

Fri, 02 Sep 2022 12:34 PM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Fri, 02 Sep 2022 12:34 PM IST
सार

इंजीनियर की आत्महत्या के बाद मामला उलझ गया है और इसमें पुलिस की भूमिका भी संदिग्ध बताई जा रही है। आरोप परिवार के सदस्य और दोस्तों पर है। मामले ने पूरे इलाके में एक सनसनी पैदा कर दी है।

विज्ञापन
My wife was raped... the engineer hanged himself by writing this
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंजीनियर पत्नी के सुसाइड के 29 दिन बाद पति ने भी फांसी लगाकर जान दे दी। आत्महत्या से पहले उसने एक वीडियो बनाया और सुसाइड नोट लिखा जिसमें वह कह रहा है कि उसकी पत्नी के साथ दुष्कर्म हुआ था। दुष्कर्म का आरोप उसने परिवार के कुछ लोगों और एक दोस्त पर लगाया है। वीडियो में वह कह रहा है कि एक पुलिस अधिकारी भी इसमें शामिल था जिसने मुकदमा तक दर्ज नहीं होने दिया। वहीं पुलिस का कहना है कि पत्नी की मौत के बाद वह मानसिक रूप से परेशान था जिसके चलते यह आत्मघाती कदम उठा लिया।

विज्ञापन


महानगर के प्रेम नगर थाना क्षेत्र में रहने वाले एक अड़तीस साल के युवक ने बृहस्पतिवार की दोपहर को अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। युवक बीटेक था और नौकरी की तलाश कर रहा था। आत्महत्या से पहले उसने एक सुसाइड नोट भी लिखा है जिसमें उसने कहा है कि वह हार चुका है। उसे न्याय नहीं मिल रहा है। इसलिए परेशान होकर वह यह आत्मघाती कदम उठा रहा है। उसने फेसबुक पर 1.09 मिनट का एक वीडियो भी अपलोड किया है जिसमें वह कहते सुना जा रहा है कि 2 अगस्त को आत्महत्या करने वाली उसकी पत्नी के साथ दुष्कर्म हुआ था।
विज्ञापन


वह रिपोर्ट कराने के लिए दौड़ता रहा मगर कहीं सुनवाई नहीं हुई। उसने अपने परिवार वालों के साथ ही एक अपने दोस्त पर भी आरोप लगाया है। वह बार-बार कह रहा है कि उसका हंसता खेलता परिवार था लेकिन इन लोगों ने सब बर्बाद कर दिया। युवक का यह वीडियो कुछ मुहल्ले के लोगों ने देखा तो तत्काल पुलिस को सूचना दी। प्रेमनगर इंस्पेक्टर संजय शुक्ला फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। कमरे का दरवाजा तोड़कर पुलिस कमरे में दाखिल हुई तो युवक फांसी के फंदे पर झूल रहा था। पुलिस उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंची लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लवमैरिज का हुआ दुखद अंत
दरअसल आत्मघाती कदम उठाने वाले युवक ने लवमैरिज की थी। वह बीटेक करने के लिए आगरा गया था। वहां जिस कोचिंग में पढ़ रहा था वहां एक युवती से उसकी दोस्ती हो गई। वह आगरा की रहने वाली थी और बीटेक कर रही थी। दोस्ती प्यार में बदल गई और 2012 में दोनों ने लवमैरिज कर ली थी। पहले युवती ने जान दी और अब युवक ने आत्मघाती कदम उठा लिया।

जिस कमरे में युवक ने फांसी लगाई उसी में 29 दिन पहले पत्नी कर चुकी सुसाइड
युवक ने करीब दस साल पहले आगरा निवासी युवती से प्रेम विवाह किया था। उसकी पत्नी प्रतिष्ठित परिवार से थी। आगरा से उसने बीटेक की डिग्री ली थी। प्रेम विवाह के बाद युवक उसे लेकर झांसी आ गया। उच्च शिक्षित पत्नी ने यहां नौकरी भी शुरू कर दी लेकिन, बच्चे होने के बाद उसको नौकरी छोड़ देनी पड़ी। उनके दो बच्चे हैं। बड़ा बेटा करीब नौ साल का है। पुलिस का कहना है युवक काफी लंबे समय से बेरोजगार था। इस वजह से पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता था। रोजाना के विवाद से परेशान होकर उसकी पत्नी ने फांसी लगा ली। पत्नी की मौत से युवक का मानसिक संतुलन बिगड़ गया। पिता का कहना है कि युवक उसके भी मरने की बात कहता था, जिससे मृतक आश्रित कोटे की नौकरी उसे मिल सके।

मरने से तीन घंटे पहले लिखा था सुसाइड नोट
युवक ने मौत से तीन घंटे पहले ही एक सुसाइड नोट लिखकर उसे अपने ससुराल के लोगों को व्हाटसएप पर भेजा था। इस सुसाइड नोट पर 11.20 मिनट का समय दर्ज है। एक पूरे पन्ने में लिखे इस सुसाइड नोट में उसने अपने पिता, मां, भाई, दोस्त, बहनोई, चाचा समेत पड़ोस में रहने वाले दुकानदार को आरोपी बताया। एक पुलिस अफसर के शह देने की बात कही। पत्नी को लक्ष्मी बताया। आखिरी में सुसाइड नोट में उसने न्याय की गुहार लगाई।

युवक के पड़ोसियों समेत अन्य से पूछताछ की गई। नौकरी न मिलने से वह डिप्रेशन में था। इसी बात पर पत्नी से अक्सर झगड़ा होता था। परेशान होकर पत्नी ने आत्महत्या कर ली। इसके बाद से युवक की मानसिक स्थिति खराब हो गई थी। पूरे मामले की पड़ताल के लिए पांच सदस्यीय टीम लगाई गई है।
अवनीश गौतम,सीओ, सदर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed