फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   musium make like world class

विश्वस्तरीय होगा राजकीय संग्रहालय

Sun, 14 Jul 2019 01:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
musium make like world class
झांसी का राजकीय संग्रहालय जो विश्वस्तरीय बनने जारहा है। अमर उजाला
झांसी। दो दशक से अधिक पुराने राजकीय संग्रहालय को नया रूप देने की तैयारी है। इसे विश्वस्तरीय बनाने की योजना पर काम शुरू किया गया है। इसके लिए संस्कृति विभाग और उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम से रिपोर्ट मांगी गई है। जबकि, काम पर्यटन विभाग कराएगा।
विज्ञापन

किले की तलहटी में स्थित राजकीय संग्रहालय की आधारशिला तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 16 अक्तूबर 1982 में रखी थी। ये चौदह साल में बनकर तैयार हो पाया था। इसका लोकार्पण प्रदेश के तत्कालीन राज्यपाल मोतीलाल वोरा ने 29 फरवरी 1996 को किया था। तेइस साल के सफर में संग्रहालय में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है। इसके अलावा नया कोई संग्रह भी संग्रहालय को नहीं मिला है। चंदेलकाल की मूर्तियां, हथियार संग्रहालय की शोभा बढ़ाते हैं। रानी से जुड़ी कोई पुरातत्व धरोहर भी संग्रहालय के पास नहीं है। यहां तक कि रानी की तलवार भी यहां नहीं है। ये ग्वालियर के संग्रहालय में है। पर्यटक सुविधाओं का भी अभाव है। ऐसे में यहां आने वाले पर्यटकों को निराशा उठानी पड़ती है।
विज्ञापन

इससे निपटने के लिए संग्रहालय को संवारने की योजना बनाई गई है। इसे विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी है। पर्यटकों को यहां वे सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जो विश्व के प्रसिद्ध संग्रहालयों में उन्हें मिलती हैं। इसके अलावा झांसी और बुंदेलखंड से संबंधित ज्यादा से ज्यादा सामग्री संग्रहालय में होगी। रानी से जुड़ी चीजें भी यहां रखी जाएंगी। संग्रहालय के कायाकल्प की योजना बनाने की जिम्मेदारी संस्कृति विभाग व उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम को सौंपी गई है। दोनों विभागों को विश्व प्रसिद्ध संग्रहालयों की खूबियां जुटाकर उसी के अनुसार कार्ययोजना बनाने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी शिवसहाय अवस्थी ने बताया कि झांसी बुंदेलखंड का केंद्रबिंदु है। इसके अलावा रानी की गौरवगाथा चलते ये देश के प्रसिद्ध स्थानों में से एक है। विश्वस्तरीय संग्रहालय बनने से पर्यटन बढ़ेगा। इस काम के लिए धन की कोई कमी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed