फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Municipal corporation executive election on June 2

Jhansi News: नगर निगम कार्यकारिणी का चुनाव दो जून को

Sun, 25 May 2025 12:56 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Municipal corporation executive election on June 2
- छह नए सदस्य कार्यकारिणी में पहुंचेंगे, मेयर ने तारीख की तय अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। दो जून को नगर निगम कार्यकारिणी का चुनाव होगा। इसमें छह नए सदस्य कार्यकारिणी में पहुंचेंगे। महापौर ने चुनाव की तारीख तय कर दी है। दावेदारों ने भी सक्रियता बढ़ा दी है।
निकाय चुनाव के बाद एक जून को पहली कार्यकारिणी चुनी गई थी। पिछले साल लॉटरी से छह सदस्यों के बाहर होने के बाद उनकी जगह नए सदस्यों को चुन लिया गया। अब आगामी एक जून को प्रथम वर्ष चुनी गई कार्यकारिणी में बचे छह सदस्यों का दो साल का कार्यकाल पूरा हो रहा है। उसी के अगले दिन चुनाव होगा। भाजपा में कई वरिष्ठों से लेकर पहली बार चुने गए पार्षद तक कार्यकारिणी सदस्य की दौड़ में है। अपने-अपने स्तर से जनप्रतिनिधियों से लेकर पार्टी पदाधिकारियों के यहां चक्कर काटने भी शुरू कर दिए हैं। हालांकि, भाजपा की कोर कमेटी को ही नाम तय करने हैं। दूसरी तरफ, विपक्ष से अभी तक संजीव गुप्ता की दावेदारी बताई जा रही थी। अब सूत्रों का कहना है कि कन्हैया कपूर भी दावेदारों की रेस में है। पिछली बार कन्हैया काफी मान-मनौव्वल के बाद नामांकन नहीं करने को तैयार हुए थे। इस बार विपक्ष के कुछ पार्षद भी कन्हैया को कार्यकारिणी में पहुंचाने के पक्ष में हैं। मेयर बिहारी लाल आर्य का कहना है कि कार्यकारिणी का चुनाव दो जून को होगा।
विज्ञापन




सवर्ण, पिछड़ा, दलित वर्ग और आधी आबादी का समीकरण साधेगी भाजपा
संख्या बल के आधार पर भाजपा आसानी से चार सदस्यों को कार्यकारिणी में पहुंचा सकती है। ऐसे में पार्टी सर्वण, पिछड़ा, दलित वर्ग के साथ-साथ आधी आबादी का समीकरण भी साधेंगे। चूंकि, दो साल का कार्यकाल पूरा होने पर उपसभापति प्रियंका साहू इस बार कार्यकारिणी से बाहर हो जाएंगी। ऐसे में कार्यकारिणी सदस्यों के दावेदारों में नीता यादव और रितिका तिवारी के नाम सामने आए हैं। इनमें से किसी एक को पार्टी कार्यकारिणी में भेज सकती है। हालांकि, तारीख के एलान के बाद अभी कुछ और महिला पार्षद कार्यकारिणी में पहुंचने के लिए दावेदारी कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed