फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Mumbai ti Delhi traveller not corona testing

रेलयात्रियों की नहीं हो रही जांच, बढ़ न जाए कोरोना संक्रमण

Sat, 06 Mar 2021 01:28 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
Mumbai ti Delhi traveller not corona testing
झांसी। महाराष्ट्र समेत देश के अलग-अलग हिस्सों में कोरोना का संक्रमण एक बार फिर तेजी के साथ बढ़ने लगा है। महाराष्ट्र के कई शहरों में सख्ती चल रही है। दिल्ली में भी लगातार मामले बढ़ रहे हैं। ऐेसे में मुंबई व दिल्ली की तरफ से आने वाली ट्रेेनों से प्रतिदिन चार हजार से अधिक यात्री झांसी स्टेशन पर उतरकर बिना जांच कराए ही बाहर निकल रहे हैं। ऐसे में कोरोना का खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन

मुंबई व दिल्ली से आने वाली ट्रेनों के दौरान अमर उजाला ने पड़ताल की। कोरोना को लेकर स्टेशन पर जांच और संक्रमण से बचने का कोई इंतजाम नजर नहीं आया। यात्री ट्रेेनों से उतरकर आसानी से बाहर निकलते रहे। न ही किसी ने टिकट पूछा और न ही मुंबई से आने वाली यात्री की कोई जांच की गई। दिन भर यात्रियों के आने-जाने का सिलसिला जारी रहा। स्टेशन से बाहर निकल रहे यात्रियों में किसी तरह की कोई सोशल डिस्टेंसिंग नजर नहीं आई। बिना मास्क पहनने यात्री आसानी से बाहर निकल गए।
विज्ञापन

नंबर 1
समय : दोपहर 1.16 बजे
स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर बने प्रवेश द्वार पर तैनात टीटीई केवल टिकट देखकर ही अंदर प्रवेश देते रहे। यहां यात्रियाें की किसी तरह की कोई जांच नहीं हो रही थी। मशीन से सामान की जांच के बाद सभी प्लेटफार्म की तरफ जाते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नंबर 2
समय : दोपहर 02.35 बजे
मुंबई से चलकर पंजाब मेल शुक्रवार की दोपहर 2.00 बजे झांसी स्टेशन पर पहुंची। यात्रियों की भीड़ उतरकर प्लेटफॉर्म नंबर एक से बाहर निकली। अधिकांश यात्री मास्क नहीं पहने थे और न ही गेट पर किसी तरह की जांच हुई। बिना रोकटोक आसानी से सभी बाहर निकल गए।
मुंबई से आने वाली स्पेशल ट्रेनें
- पंजाब मेल, मंगला एक्सप्रेस, पुष्पक एक्सप्रेस, लखनऊ-लोकमान्य तिलक, गोरखपुर-लोकमान्य तिलक, कुशीनगर, गोरखपुर-पनवेल, मुंबई राजधानी
दिल्ली से आने वालीं स्पेशल ट्रेनें
शताब्दी एक्सप्रेस, पंजाब मेल, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, केरला एक्सप्रेस, मंगला एक्सप्रेस, उत्कल एक्सप्रेस, सचखंड एक्सप्रेस, नई दिल्ली-जबलपुर सुपर एक्सप्रेस, गोवा एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनें

स्टेशन पर गाइडलाइन का पूरा पालन किया जा रहा है। यदि कहीं कोई खामी है तो इसे तत्काल दूर कराया जाएगा। पूरी जांच पड़ताल के बाद ही यात्रियों को इंट्री दी जा रही है।
मनोज कुमार सिंह, जनसंपर्क अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed