{"_id":"cbe07daa19eb6c364acaa71857472289","slug":"mulayam-answer-on-action-ka-reaction-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘एक्शन का रिएक्शन’ पर मुलायम दें जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘एक्शन का रिएक्शन’ पर मुलायम दें जवाब
ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2015 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री आजम खां के पेरिस हमलों के बाद दिए गए विवादित बयान ‘एक्शन का रिएक्शन’ पर सपा प्रमुख मुलायम सिंह से जवाब मांगा है। उन्होंने कहा कि इस मामले में मुलायम सिंह यादव को जवाब देना चाहिए। उमा बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के तत्वावधान में आयोजित 31वें अंतर विश्वविद्यालय सेंट्रल जोन यूथ फेस्टिवल के शुभारंभ अवसर पर पत्रकारों से बात कर रही थीं।
मणिशंकर अय्यर द्वारा पाकिस्तान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ दिए गए बयान संबंधी सवाल पर उन्होंने कहा कि देश को पता चल गया है कि असभ्यता कौन कर रहा है और मर्यादा कौन लांघ रहा है। इस मामले में सोनिया गांधी को एक्शन लेना चाहिए।
उमा ने खुद को अशोक सिंहल का उत्तराधिकारी बताया, लेकिन अयोध्या के विवादित ढांचा मुद्दे पर विहिप के दिवंगत नेता के सपने को लेकर पूछे गए सवाल पर वह कुछ भी बोलने से बचती रहीं। देश में असहिष्णुता और एवॉर्ड लौटाने के मामलों पर उमा ने इशारों-इशारों में तंज कसा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भारत दुनिया की बहुत बढ़ी शक्ति बनने जा रहा है, इसलिए सभी पार्टियों से कहूंगी कि समस्या पर संसद में आवाज उठाएं, प्रधानमंत्री से समय लेकर मिलें। पूरी दुनिया में भारत उदित हो रहा है इसलिए ऐसा माहौल कतई न बनाएं जिससे देश को कमजोर करने वाली शक्तियां हावी हो जाएं। रानी लक्ष्मीबाई की ग्वालियर में रखी तलवार को झांसी लाने संबंधी सवाल पर उन्होंने कहा कि तकनीकी पेच है इसको लेकर वह अभी कुछ नहीं कह सकतीं।