फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   mukyhar ansari ke panjav se nikalne ke bad khufiya alart

मुख्तार अंसारी के पंजाब से निकलने के बाद खुफिया अलर्ट

Tue, 06 Apr 2021 07:28 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 07:28 PM IST
विज्ञापन
mukyhar ansari ke panjav se nikalne ke bad khufiya alart
मुख्तार अंसारी को लाने को लेकर झांसी में भी खुफिया अलर्ट हो गया है।
मुख्तार अंसारी के पंजाब से निकलने के बाद खुफिया अलर्ट
विज्ञापन

झांसी। यूपी पुलिस माफिया डॉन मुख्तार अंसारी को पंजाब से लेकर रवाना होने के बाद झांसी जिले में भी खुफिया अलर्ट जारी कर दिया गया। इसको लेकर अफसर भी चौकन्ने रहे। झांसी-ग्वालियर और कानपुर हाईवे पर गोपनीय निगरानी बढ़ा दी गई। बाहर से आने वाले वाहनों की टोल से निगरानी शुरू कर दी गई। सादा कपड़ों मेें भी फोर्स लगाया गया।
मुख्तार अंसारी के बांदा जेल लाने के बाद से ही बुंदेलखंड के सभी जिलों में अलर्ट हो गया। लेकिन पंजाब से मुख्तार अंसारी के निकलने के बाद से झांसी में खुफिया विशेष रूप से अलर्ट कर दिया गया। भले ही झांसी से निकलने का रूट तय नहीं है, लेकिन सुरक्षा के लिहाल से झांसी में विशेष सुरक्षा बढ़ाई गई। मुख्तार को यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते इटावा और फिर कानपुर से बांदा लेकर जाने की जानकारी है। पुलिस सूत्रों से पता चला है कि एन वक्त पर रूट बदल भी सकता है। विश्वसनीय सूत्रोें से पता चला है कि मुख्तार को बांदा ले जाने के लिए प्लान-बी रूट तैयार किया गया है।
विज्ञापन

यह बहुत ही गोपनीय रूट है। यदि रूट में बदलाव हुआ तो झांसी से बांदा ले जाया जा सकता है, जो केवल चर्चाओं में है। इसको लेकर अधिकारी कुछ भी बोलने से बचते रहे। लेकिन, अलर्ट को लेकर कई कयास लगाए जाने लगे हैं। सबसे ज्यादा निगरानी झांसी कानपुर हाईवे पर गोपनीय तरीके से बढ़ाई गई। सादा कपड़ों में पुलिसकर्मियों को टोल पर तैनात किया गया। पुलिस वाले सादा गाड़ियों से हाइवे पर नजर रखे थे। सुरक्षा कारणों के चलते पुलिस के आलाधिकारियों ने कुछ भी नहीं बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

झांसी से बांदा की दूरी है 240 किलोमीटर
झांसी से बांदा की दूरी कुल 240 किलोमीटर है। आसपास के जिलों में भी अलर्ट है। अधिकारी एक दूसरे जिले के अधिकारियों से लगातार संपर्क में हैं। यदि एन वक्त पर रूट बदला गया तो इसकी तैयारी गोपनीय तरीके से लगातार की जा रही है। पुलिस को पूरी तरह अलर्ट के निर्देश मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed