{"_id":"604d1d178ebc3ed515350b0f","slug":"muktidham-co-with-inspector-35-people-injurd-jhansi-news-jhs1907966191","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब कारोबारी के अंतिम संस्कार में पहुंचे लोगों पर मधुमक्खियों का हमला, सीओ, इंस्पेक्टर समेत 35 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब कारोबारी के अंतिम संस्कार में पहुंचे लोगों पर मधुमक्खियों का हमला, सीओ, इंस्पेक्टर समेत 35 लोग घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। शनिवार को चिरगांव क्षेत्र में शराब कारोबारी के शव का मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार करने पहुंचे लोगों पर मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। क्योंकि इस दौरान सीओ और इंस्पेक्टर के साथ पुलिस बल भी मौजूद था लिहाजा सभी घायल हुए। तकरीबन 35 लोगों को डंक लगा। काफी देर तक भगदड़ जैसे हालात रहे। कइयों ने जिला अस्पताल पहुंचकर इलाज कराया।
शुक्रवार सुबह थाना चिरगांव अंतर्गत पहाड़ी चुंगी निवासी अपहृत शराब कारोबारी मंशाराम शिवहरे का बेतवा नहर में शव मिला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। शुक्रवार देर रात पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया था। लेकिन, रात अधिक होने के चलते परिजनों ने अंतिम संस्कार नहीं किया था। शनिवार सुबह अंतिम संस्कार से पहले गांव में कई थानों का पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया था। करीब 11 बजे अंतिम संस्कार करने के लिए परिजन व अन्य लोग श्मशान घाट पहुंचे। यहां चिता में आग लगने के साथ तेजी के साथ धुआं उठा, तभी पेड़ पर लगे छत्तों से मधुमक्खियां बाहर निकल आईं और लोगों पर हमला कर दिया। यहां भगदड़ मच गई। किसी की चप्पल छूट गई तो किसी का मोबाइल गिर गया। इस दौरान सीओ गरौठा अभिषेक राहुल, इंस्पेक्टर समेत 35 लोगों को मधुमक्खियों ने काट लिया। करीब एक घंटे तक मुक्तिधाम में भगदड़ मची रही। गांव के लोगों ने पहुंचकर किसी तरह मधुमक्खियों को भगाया। सभी का सरकारी अस्पताल में उपचार कराया गया है।
तीन घंटे चला पोस्टमार्टम, मौत की वजह साफ नहीं है
झांसी। शुक्रवार रात करीब तीन घंटे चिकित्सकों के पैनल ने शराब कारोबारी मंशाराम शिवहरे का पोस्टमार्टम किया, लेकिन फिर भी उसकी मौत का स्पष्ट कारण सामने नहीं आ सका। इसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई है। पैनल ने हार्ट व विसरा सुरक्षित रख लिया है। अब विसरा रिपोर्ट की जांच के बाद ही कारण पता चलेगा।
विज्ञापन
शराब कारोबारी मंशाराम शिवहरे के लापता होने के बाद पुलिस ने अनिल शिवहरे और दतिया निवासी अतुल यादव पर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर दोनों को हिरासत में लिया था। इसी बीच शुक्रवार सुबह मंशाराम का बेतवा नहर में शव मिलने के बाद पुलिस ने अपनी जांच तेज कर दी थी। शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया था। चिकित्सकों के पैनल डॉ. राहुल पाराशर, डॉ. आनंद द्विवेदी और डॉ. श्रीप्रकाश राजपूत ने पोस्टमार्टम किया। तीन घंटे चले पोस्टमार्टम के दौरान मौत का स्पष्ट कारण सामने नहीं आ सका। चिकित्सकोें के मुताबिक पानी में शव गल जाने की वजह से स्थिति साफ नहीं हो सकी। जांच के लिए विसरा भी सुरक्षित रख लिया है। उधर, हिरासत में लिए गए आरोपी अनिल और अतुल को पुलिस ने अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। घटना के बाद से गांव में पुलिस बल तैनात है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
आरोपियों के परिजनों ने कहा, फर्जी फंसा दिया
झांसी। जेल भेजे गए आरोपियों के परिजन पुलिस कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने एसएसपी से मुलाकात कर दोनों लोगों को मामले में फर्जी फंसा दिए जाने का आरोप लगाया है। परिजनों का आरोप है कि मंशाराम शिवहरे की मौत के मामले में उन लोगों का कोई हाथ नहीं है। उन्होंने पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है।