फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Mud accumulated on Dhimarpura-Nauta connecting road, traffic difficult

Jhansi News: ढिमरपुरा-नौटा संपर्क मार्ग में जमा हुआ कीचड़, आवागमन मुश्किल

Sat, 13 Sep 2025 02:34 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
Mud accumulated on Dhimarpura-Nauta connecting road, traffic difficult
टहरौली- नौटा-ढिमरपुरा संपर्क मार्ग के दलदल में फंसा ट्रैक्टर - फोटो : संवाद
ग्रामीणों की ओर से कई बार दर्ज की जा चुकी हैं शिकायतें, नहीं हुई सुनवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
टहरौली। तहसील क्षेत्र के ग्राम नौटा को ढिमरपुरा से जोड़ने वाला एकमात्र संपर्क मार्ग दलदल में तब्दील हो गया है। कीचड़ और जलभराव की वजह से ग्रामीणों को इस मार्ग से आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ढिमरपुरा के लोगों को हाट बाजार जाना हो या खेत-खलिहान, अस्पताल और स्कूल जाने के लिए भी उन्हें इसी रास्ते से होकर गुजरना पड़ता है। लेकिन, इस रास्ते से वाहन निकलना तो दूर की बात, पैदल चलना भी लोगों के लिए मुश्किल बना हुआ है। ग्रामीणों की ओर से अधिकारियों को कई बार लिखित शिकायतें दी जा चुकी हैं। आईजीआरएस पोर्टल पर भी वे शिकायत दर्ज कर चुके हैं। लेकिन, अब तक समस्या का कोई समाधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


नौटा निवासी राजू मिश्रा, आयुष मिश्रा, राहुल परिहार, मुबीन खान, हरचरण प्रजापति, अब्दुल खान, सतीश कुशवाहा, गिरधारी प्रजापति, दिनेश कुशवाहा, कमलेश कुशवाहा, अरविंद कुशवाहा, प्रदीप प्रजापति सहित अन्य ग्रामीणों ने प्रशासन से संपर्क मार्ग को तत्काल दुरुस्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टहरौली- नौटा-ढिमरपुरा संपर्क मार्ग के दलदल में फंसा ट्रैक्टर

टहरौली- नौटा-ढिमरपुरा संपर्क मार्ग के दलदल में फंसा ट्रैक्टर- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed