फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   MSME for India: Big flight of small industries...brainstorming will take place today,

MSME for Bharat: छोटे उद्योगों की बड़ी उड़ान...आज होगा मंथन, मंत्री राकेश सचान करेंगे कार्यक्रम का शुभारंभ

Sat, 20 Sep 2025 07:03 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sat, 20 Sep 2025 07:03 AM IST
सार

विशेषज्ञ इस मंच से छोटे उद्यमी को बड़ा रास्ता दिखाएंगे। मंथन में भविष्य के एमएसएमई के साथ मौजूदा दौर में पेश आने वाली चुनौतियों पर भी चर्चा होगी। सहयोगी संस्था बीसीसीआई के सदस्य व पदाधिकारी इन चुनौतियों से निपटने के रास्ते भी बताएंगे।

विज्ञापन
MSME for India: Big flight of small industries...brainstorming will take place today,
एमएसएमई फाॅर भारत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमर उजाला की ओर से शनिवार को सुबह 11 बजे से लेमन ट्री होटल में एमएसएमई फॉर भारत कॉन्क्लेव का आयोजन होगा। शुभारंभ एमएसएमई मंत्री राकेश सचान करेंगे, वहीं इसमें उद्योग जगत की कई हस्तियां जुटेंगी। बुंदेलखंड चैंबर ऑफ काॅमर्स एंड इंडस्ट्री (बीसीसीआई) के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में उद्योग जगत की चुनौतियों और उसके बेहतर विकास पर मंथन होगा। जिला व पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों के साथ ही बीडा, राज्य कर संग्रह, उद्योग, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड व अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी रहेगी।

विज्ञापन


एमएसएमई फॉर भारत कॉन्क्लेव अन्य जनपदों की तरह झांसी में भी होने जा रहा है। शहर के उद्योग जगत की हस्तियां, अधिकारी और विशेषज्ञ इसमें शामिल होंगे। विशेषज्ञ इस मंच से छोटे उद्यमी को बड़ा रास्ता दिखाएंगे। मंथन में भविष्य के एमएसएमई के साथ मौजूदा दौर में पेश आने वाली चुनौतियों पर भी चर्चा होगी। सहयोगी संस्था बीसीसीआई के सदस्य व पदाधिकारी इन चुनौतियों से निपटने के रास्ते भी बताएंगे। विभिन्न सत्रों के जरिये सरकार की वर्तमान व भावी योजनाओं से उद्यमियों को अवगत कराने के साथ ही उनकी समस्याओं के समाधान पर विचार होगा। 
विज्ञापन



मुख्य अतिथि व एमएसएमई मंत्री राकेश सचान कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। विशिष्ट अतिथि मंडलायुक्त बिमल कुमार दुबे, मेयर बिहारी लाल आर्य, मऊरानीपुर विधायक रश्मि आर्य, सदर विधायक रवि शर्मा, गरौठा विधायक जवाहर राजपूत, बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा उद्यमियों से रूबरू होंगे। साथ ही एमएसएमई प्रतिनिधियों के सवालों के जवाब भी देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed