{"_id":"5d18d8c98ebc3e3cbd739610","slug":"mother-and-son-burned-in-fire-at-jhansi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: आग में जिंदा जले मां-बेटा, पति और बेटी झुलसी, खाना बनाते समय हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: आग में जिंदा जले मां-बेटा, पति और बेटी झुलसी, खाना बनाते समय हुआ हादसा
Sun, 30 Jun 2019 09:14 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 30 Jun 2019 09:14 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी के मोंठ में शनिवार की रात कोतवाली क्षेत्र के गोपालपुरा गांव में महिला और उसके चार वर्षीय बेटे की आग से जलकर मौत हो गई। जबकि उन्हें बचाने के प्रयास में पति एवं पांच वर्षीय पुत्री झुलस गई। जिन्हें उपचार के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
मृतका के मायके एवं ससुराल पक्ष के लोगों ने आपसी सहमति के आधार पर पुलिस को सूचना दिए बगैर ही उनका दाह संस्कार कर दिया। दूसरे दिन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। पुलिस के मुताबिक आग खाना बनाने के दौरान लगी थी।
जानकारी के अनुसार शनिवार की रात गोपालपुर गांव निवासी बृजेश की पत्नी रूबी(30) खाना बना रही थी। कमरे में उसका पुत्र सूर्यांश (4), पुत्री अर्पिता (5) सो रहे थे। पति बृजेश कमरे के बाहर था, तभी अचानक रुबी के कपड़ों में आग लग गई।
विज्ञापन
जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक रुबी तथा सूर्यांश बुरी तरह जल गए। पत्नी को बचाने के लिए पति भी दौड़ा और वह भी झुलस गया। इसके अलावा उसकी पांच वर्षीय पुत्री अर्पिता भी जल गई।

परिजन रूबी एवं सूर्यांश को उपचार के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां पर दोनों की मौत हो गई। जबकि बृजेश तथा अर्पिता का उपचार चल रहा है।
मामले में सीओ बृजराज सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पुलिस को दिए बगैर ही मृतका के मायके वाले एवं ससुराल वालों ने आपसी सहमति के आधार पर मां और बेटे का दाह संस्कार कर दिया।
सीओ ने बताया कि सुबह जब पुलिस को जानकारी हुई तो मौके पर पहुंचकर जांच की। पड़ताल में पता चला है कि खाना बनाते समय रूबी के कपड़ों में आग लग गई, जिससे मां-बेटे की मौत हो गई।