{"_id":"6851c887cc36d391b90d4e2d","slug":"mosquito-borne-diseases-will-not-be-allowed-to-flourish-in-the-rain-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-579616-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: बारिश में पनपने नहीं देंगे मच्छरजनित बीमारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: बारिश में पनपने नहीं देंगे मच्छरजनित बीमारियां
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। डेंगू के अतिसंवेदनशील 63 इलाके कम हुए हैं। डेंगू रोगियों की संख्या भी कम हुई है। फिर भी आगामी वर्षा के चलते मलेरिया विभाग सतर्क हो गया है, क्योंकि मच्छरजनित बीमारियां पनपने की आशंका है। एक से 31 जुलाई तक संचारी रोग एवं 11 से 31 जुलाई तक दस्तक अभियान चलेगा। शहर में तीन टीमें और आठों ब्लॉक में 16 टीमें घर-घर जाकर लार्वा की जांच व कीटनाशक का छिड़काव करेंगी।
जिला मलेरिया अधिकारी आरके गुप्ता ने बताया कि दस्तक व संचारी रोग अभियान में 1255 आशा वर्कर के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाएंगे। वह बुखार के रोगियों का ब्योरा जुटाएंगे। आशा वर्कर किट से मलेरिया बुखार की जांच करेंगी। यदि डेंगू, चिकनगुनिया आदि बुखार के लक्षण होंगे तो उन्हें सीएचसी, पीएचसी या जिला अस्पताल रेफर करेंगी।
विज्ञापन
इसके अलावा एक जुलाई से शहर में तीन टीमें (प्रत्येक टीम में दो वर्कर, एक सुपीरियर फील्ड वर्कर व मलेरिया इंस्पेक्टर) लार्वा की जांच करेंगी। लार्वा मिलेगा तो उसे नष्ट कर नोटिस थमाई जाएगी। वहीं, आठों ब्लॉक में दो-दो टीमें लगाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2024 में डेंगू के 192 अतिसंवेदनशील इलाके थे, जो अब घटकर 130 रह गए हैं।
विज्ञापन
0- पहली बार खाद्य सुरक्षा विभाग करेगा सहयोग
अब तक संचारी रोग अभियान की सफलता के लिए 10 विभाग जुड़ते थे, मगर इस साल शासन ने खाद्य सुरक्षा विभाग को भी शामिल कर दिया है। चिकित्सा विभाग को नोडल बनाया गया है, इसमें चिकित्सा शिक्षा, नगर निगम, जल संस्थान एवं जल निगम, सिंचाई, शिक्षा, बाल विकास एवं पुष्टाहार, जिला पंचायत राज, पशुपालन विभाग, उद्यान विभाग व खाद्य सुरक्षा विभाग शामिल होंगे।
0- सड़े-गले फल-सब्जी आदि पर लगाएगा अंकुश
जिला मलेरिया विभाग के अनुसार शासन ने सड़े-गले फल-सब्जी और खराब भोजन बेचने वालों पर कार्रवाई के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग को लगाया है। यह विभाग बरसात के मौसम में लगातार कार्रवाई करेगा।
0- ये हैं शहर के खतरे वाले क्षेत्र : तलैया, सिविल लाइन, लहरगिर्द, मसीहागंज, डडियापुरा, बीयू परिसर, बाहर खंडेराव गेट, मिशन कंपाउंड, बड़ा बाजार, अलीगोल खिड़की, गुदरी बाहर, उनाव गेट, सिद्धेश्वर नगर, बाहर दतिया गेट, पठोरिया, जीआईसी हॉस्टल, खजूरबाग, मेंहदीबाग, तालपुरा, नई बस्ती, आशिक चौराहा, आवास विकास, नंदनपुरा, रेलवे कॉलोनी, ईसाई टोला, छनियापुरा, पुलिस लाइन, झोकनबाग, वीरांगना नगर, पंचवटी कॉलोनी, बाहर लक्ष्मी गेट, बाहर ओरछा गेट, बाहर सैंयर गेट, नानकगंज, प्रेमगंज, इतवारीगंज, बैंकर्स कॉलोनी, दतिया गेट, मेडिकल कॉलेज कैंपस, नगरा, कमल सिंह कॉलोनी, नरसिंह राव टोरिया, खुशीपुरा, शिवाजी नगर, गुसाईपुरा, जिला कारागार।