{"_id":"6aab04831f030ab703065ba3","slug":"more-than-54-thousand-cows-were-vaccinated-for-protection-jhansi-news-c-11-jhs1019-878256-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंपी : बचाव के लिए 54 हजार से अधिक गोवंश को टीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंपी : बचाव के लिए 54 हजार से अधिक गोवंश को टीके
Thu, 17 Sep 2026 02:35 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Thu, 17 Sep 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
झांसी। जनपद में लंपी वायरस से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान जारी है। अब तक 54 हजार से ज्यादा गोवंश को एलएसडी के टीके लगाए जा चुके हैं। जिले में इस रोग के 12 मामले सामने आए हैं, जिनमें से चार पशु स्वस्थ भी हो गए हैं।
पशुओं को लंपी से बचाने के लिए जनपद को अब तक 1.20 लाख वैक्सीन की खुराकें मिल चुकी हैं। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि 12 मामलों के बाद नए केस नहीं बढ़े हैं।
संक्रमण क्षेत्रों में विशेष नियम
संक्रमित गोवंश वाले क्षेत्रों में टीकाकरण को लेकर विशेष सावधानी बरती जा रही है। ऐसे स्थानों पर ढाई सौ मीटर के दायरे में टीके नहीं लगाए जा सकते। यह प्रतिबंध गोवंश की रोग प्रतिरोधक क्षमता पर विपरीत असर से बचने के लिए है। विशेषज्ञों का मानना है कि संक्रमित क्षेत्र में तुरंत टीकाकरण प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है। इन क्षेत्रों में निगरानी भी बढ़ाई गई है।