फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   More than 500 people screened in Nai Basti

नई बस्ती में 500 से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग हुई

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2020 12:51 PM IST
विज्ञापन
More than 500 people screened in Nai Basti
झांसी। नई बस्ती के ऋषीकुंज स्कूल के सामने खुले मेडिकल स्टोर के संचालक के बाद कर्मचारी पॉजिटिव मिला है। स्वास्थ्य विभाग की 28 टीमों ने क्षेत्र में 500 से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग  सैंपल लिए। इसके साथ ही कुछ लोगों के सैंपल भी लिए गए हैं। तालपुरा निवासी युवक का नई बस्ती में मेडिकल स्टोर खुला हुआ था। कुछ दिनों पहले तबीयत खराब होने पर उसे महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में बने कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया। साथ ही कोरोना वायरस का सैंपल लेकर जांच के लिए कोविड लैब में भेजा गया। वहां उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। इसके बाद उसकी हिस्ट्री खंगालकर संपर्क में आने वाले लोगों के भी सैंपल लिए गए। बुधवार को मेडिकल स्टोर पर काम करने वाला कर्मचारी भी कोरोना पॉजिटिव निकल आया। इसके बाद मेडिकल स्टोर के आसपास रहने वाले लोगों के सैंपल लिए गए। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 500 से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed