{"_id":"655756bc3d5ea3883b023034","slug":"more-than-50-tribal-laborers-from-jhansi-held-hostage-in-karnataka-2023-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: झांसी के 50 से अधिक आदिवासी मजदूरों को कर्नाटक में बनाया गया बंधक, परिजनों ने डीएम से लगाई मदद की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: झांसी के 50 से अधिक आदिवासी मजदूरों को कर्नाटक में बनाया गया बंधक, परिजनों ने डीएम से लगाई मदद की गुहार
Fri, 17 Nov 2023 05:39 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: श्याम जी.
Updated Fri, 17 Nov 2023 05:39 PM IST
सार
झांसी के कई आदिवासी मजदूरों को कर्नाटक में बंधक बनाकर मजदूरी कराई जा रही है। इसे लेकर आदिवासी समाज के लोग डीएम कार्यलाय पहुंचे। उन्होंने डीएम को ज्ञापन सौंपकर बंधक बनाए गए मजदूरों को छुड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन
आदिवासी समाज के लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
झांसी में शुक्रवार को आदिवासी समाज के लोगों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर कर्नाटक में बंधकर बनाए गए मजदूरों को वापस लाने की मांग की। लोगों का कहना है कि रोजगार और परिवार के भरण पोषण के लिए जिले के कई मजदूर ठेकेदार की मदद से नौकरी करने कर्नाटक गए थे। आरोप है कि कर्नाटक में मजदूरों को बंधक बनाकर मजदूरी कराई जा रही है। इसे लेकर आदिवासी समाज के लोगों ने झांसी डीएम से मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, जिले सकरार थाना क्षेत्र में रहने वाले लगभग 50 मजदूरों को ठेकेदार रोजगार दिलाने के नाम पर कर्नाटक ले जाया गया था। आरोप है कि वहां उन्हें बंधक बनाकर उनके साथ मारपीट की जा रही है और पिछले दो महीने से खाने-पीने की सामग्री भी नहीं दी जा रही। आदिवासी समाज के लोगों ने जिलाधिकारी के पास पहुंचकर ज्ञापन सौंपा है। आदिवासी समाज के लोगों ने जिलाधिकारी से बंधक बने मजदूरों को छुड़वाए जाने के साथ झांसी वापस ले जाने की मांग की गई है।
विज्ञापन