फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   More than 40 mm of water fell on dry land in four days

लगातार चौथे दिन हुई प्री मानसूनी बारिश

Wed, 22 Jun 2022 12:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
More than 40 mm of water fell on dry land in four days
झांसी। महानगर में लगातार चौथे दिन प्री मानसूनी बारिश हुई। करीब पौने घंटे तक झमाझम पानी गिरता रहा। इससे वातावरण ठंडा हो गया। मौसम विभाग के मुताबिक पिछले चार दिनों में 40 मिलीमीटर से ज्यादा पानी गिरा चुका है। आगे भी बारिश जारी रह सकती है।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह से ही बादलों की आवाजाही बनी हुई थी। दोपहर पौने तीन बजते-बजते आसमान में काले बादल छा गए। तीन बजे से महानगर में तेज पानी गिरना शुरू हो गया। दोपहर 3:45 बजे तक झमाझम पानी गिरता रहा। जनपद में करीब 15 मिलीमीटर बरसात हुई। बारिश की वजह से शहर के कुछ इलाकों में जलभराव भी हो गया। हालांकि, जबरदस्त गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिली। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम वैज्ञानिक डॉ. मुकेश चंद्र ने कहा कि आगे भी हल्की बारिश जारी रहने की संभावना है। धूप खिलने के साथ-साथ बीच-बीच में बदरी भी छाई रह सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed