{"_id":"5807be134f1c1b562c704a99","slug":"moon-asked-the-blessing-of-the-whole-wedding-suhaginon","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुहागिनों ने चांद से मांगा अखंड सुहाग का आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुहागिनों ने चांद से मांगा अखंड सुहाग का आशीर्वाद
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
karwa chauth
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को शहर में करवा चौथ पर्व की धूम रही। सुहागिन महिलाओं ने सुहाग की दीर्घायु की कामना के साथ निर्जल व्रत रखा। रात में चांद और पति की पूजा कर व्रत खोला। त्योहार को लेकर नव विवाहिताओं में खासा उत्साह नजर आया।
करवा चौथ पर्व की रौनक शहर में सुबह से ही नजर आने लगीं थीं। घर - घर में सुहागिन महिलाओं का निर्जला व्रत शुरू हो चुका था। बाजारों में चहल - पहल नजर आने लगी थी। पूजन सामग्री की दुकानों के अलावा ब्यूटी पार्लर व सौंदर्य प्रसाधन सामग्री की दुकानों में भीड़ जमा हो गई थी। इस दौरान मानिक चौक, बिसाती बाजार, सीपरी बाजार, सदर बाजार दिन भर गुलजार रहे।
शाम से सभी की निगाहें आसमान में चांद को खोजने लगीं थीं। रात साढ़े आठ बजे बाद करवा चौथ का चांद नजर आया। उपवासी महिलाओं ने छलनी की ओट से चांद के दर्शन किए और अखंड सुहाग की कामना के साथ अर्घ्य दिया। इसके बाद पति को तिलक लगाकर आरती उतारी। पति के हाथ से जल ग्रहण कर अपना व्रत खोला। इस दौरान रात में शहर में खूब आतिशबाजी हुई।