फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Monkeys hanging on electric wires, cables destroyed due to fault

Jhansi News: बिजली के तारों पर लटके लंगूर, फाल्ट से केबल स्वाहा

Tue, 03 Jun 2025 12:56 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Monkeys hanging on electric wires, cables destroyed due to fault
- लंगूरों के बढ़ते उत्पात से आए दिन हो रहे हादसे, वन विभाग से समाधान की मांग
विज्ञापन

टोड़ी फतेहपुर। नगरवासियों ने लंगूरों के बढ़ते उत्पात को रोकने के लिए वन विभाग से शिकायत की है। लोगों का कहना है कि लंगूर आए दिन घरों की छत पर रखे सामान को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इनसे छोटे बच्चों की सुरक्षा को भी खतरा पैदा हो रही है। हाल ही में बड़ी दुर्घटना होते-होते बची। मोहल्ला नजरगंज में लंगूरों के बिजली के तारों पर लटकने से केबल में फाल्ट हो गया। यहां अरविंद सोनी के घर के पास लगा लोहे का पोल के पास बिजली के तारों से चिंगारी उठी और आग लग गई। देखते ही देखते केबल जलकर नीचे गिर पड़ी। मोहल्लेवासियों ने तुरंत बिजली विभाग को फोन कर आपूर्ति बंद करा दी। लोगों की सजगता के चलते बड़ी दुर्घटना होने से बच गई। वहीं क्षतिग्रस्त केबल को ठीक होने में घंटों विद्युत आपूर्ति बाधित रही। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से समस्या के स्थाई निराकरण की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed