फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Monalisa Director Arrest Film director Sanoj Mishra raped a girl in a resort in Jhansi

UP: अश्लील वीडियो-तस्वीरें और तीन बार अबॉर्शन... फिल्म निर्देशक सनोज ने झांसी के रिसॉर्ट में किया था दुष्कर्म

Tue, 01 Apr 2025 05:53 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 01 Apr 2025 05:53 AM IST
सार

कुंभ मेले के दौरान वायरल सनसनी मोनालिसा को अपनी फिल्म में रोल देने वाले निर्देशक सनोज मिश्रा (45) को दुष्कर्म के एक मामले में गिरफ्तार किया गया है। युवती का आरोप है कि मिश्रा ने उसे धमकी भी दी कि अगर शिकायत दर्ज कराई तो वह उसके अश्लील वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा।

विज्ञापन
Monalisa Director Arrest Film director Sanoj Mishra raped a girl in a resort in Jhansi
Director Sanoj Mishra Arrest - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

महाकुंभ के दौरान सोशल मीडिया पर वायरल हुई मोनालिसा को फिल्म में काम का ऑफर देकर चर्चा में आए निर्देशक सनोज मिश्रा ने झांसी निवासी युवती से यहां के एक रिसॉर्ट में दुष्कर्म किया था। पीड़िता की ओर से एफआईआर दर्ज कराने के बाद आरोपी निर्देशक को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया गया। इसके बाद इसका खुलासा हुआ।

विज्ञापन

झांसी निवासी 28 साल की युवती ने फिल्म अभिनेत्री बनने के लिए निर्देशक सनोज मिश्रा से संपर्क किया था। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि करीब पांच साल पहले 2020 में इंस्टाग्राम के जरिए उसकी सनोज मिश्रा से जान-पहचान हुई थी। सनोज ने उसे फिल्मों में काम दिलाने का वादा किया। कुछ समय तक उनके बीच इंस्टाग्राम पर चैटिंग होती रही। इसके साथ सनोज 17 जून 2021 को झांसी आया। सनोज ने उसे रेलवे स्टेशन पर मिलने के लिए बुलाया, लेकिन उसने इन्कार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

उसके इनकार करने पर सनोज जान से मारने की देने की धमकी देने लगा। उसके बुलाने पर 18 जून 2021 को वह सनोज से मिली। सनोज उसे झांसी के एक रिसॉर्ट में ले गया। यहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद शादी का झांसा देकर अलग-अलग जगह बुलाकर दुष्कर्म किया। उसके साथ मारपीट की। इसके बाद फरवरी में उसे छोड़ दिया। युवती की तहरीर पर दिल्ली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर लिया। युवती के परिजन झांसी में ही रहते हैं। उन्होंने इस बारे में बात करने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन

दिल्ली पुलिस ने गाजियाबाद से किया गिरफ्तार
कुंभ मेले के दौरान वायरल हुई मोनालिसा को अपनी फिल्म में रोल देने वाले निर्देशक सनोज मिश्रा (45) को दुष्कर्म के एक मामले में गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस ने उसे रविवार को गाजियाबाद से दबोचा। दिल्ली हाईकोर्ट से जमानत याचिका खारिज होने के बाद यह कार्रवाई हुई है।

तीन बार गर्भपात कराने का आरोप
युवती का आरोप है कि मुंबई निवासी मिश्रा ने बीते चार साल में उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। यही नहीं, मिश्रा ने उसे तीन अलग-अलग मौकों पर गर्भपात के लिए मजबूर किया। शिकायतकर्ता ने बयान में कहा कि वह मिश्रा के साथ सहमति संबंध में रहती थी और बाद में वह शादी के वादे से मुकर गया। मामले में दिल्ली के नबी करीम थाने में मिश्रा के खिलाफ 8 फरवरी को केस दर्ज किया गया था।

एफआईआर के मुताबिक, आरोपी पीड़िता को नबी करीम के होटल में लेकर गया और यहां उसके साथ संबंध बनाए और फिर छोड़ दिया। उसे धमकी भी दी कि अगर शिकायत दर्ज कराई तो वह उसके अश्लील वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा।

युवती की शिकायत के आधार पर मध्य दिल्ली के नबी करीम पुलिस थाने में सनोज मिश्रा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। दिल्ली पुलिस के एक बयान के अनुसार, 6 मार्च, 2024 को दुष्कर्म, मारपीट और गर्भपात कराने और धमकी देने सहित कई धाराओं के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी। शिकायतकर्ता ने आपराधिक प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 164 के तहत एक बयान के दौरान अपने आरोपों का समर्थन भी किया। पुलिस मुजफ्फरनगर से कथित गर्भपात से संबंधित चिकित्सा साक्ष्य जुटाने में सफल रही।

बयान में कहा गया कि जांच के दौरान मुजफ्फरनगर से उसके (शिकायतकर्ता महिला) दावों का समर्थन करने वाले चिकित्सकीय रिकॉर्ड प्राप्त किए गए। साथ ही दिल्ली उच्च न्यायालय ने भी उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी। पुलिस ने बताया कि सनोज मिश्रा को 30 मार्च को गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने पुष्टि की कि वह विवाहित हैं और उनका परिवार मुंबई में रहता है।
यह भी पढ़ें: ईद की खुशियां मातम में बदली: पत्नी पर शक, पिटाई और रिश्ता खत्म करने को मांगे रुपये; बच्चों संग पति ने पिया जहर
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed