फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Husband drank poison when wife did not come home on Eid, son and daughter also drank poison

ईद की खुशियां मातम में बदली: पत्नी पर शक, मायके में रह रही थी रुखसार; घर नहीं आई तो बच्चों संग पति ने पिया जहर

Tue, 01 Apr 2025 06:08 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेवटर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेवटर्क, अलीगढ़ Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 01 Apr 2025 06:08 AM IST
सार

तीन माह पहले पत्नी किसी से मोबाइल पर बात कर रही थी। तभी पति ने पत्नी को पीट दिया। इसी गुस्से में पत्नी अपने मायके चली गई। पत्नी दोनों बच्चों 7 वर्षीय बेटी खुशी व 5 वर्षीय बेटे आहिल को यहीं छोड़ गई थी। आरोप है कि मायके जाने के बाद पत्नी रिश्ता खत्म करने के नाम पर रुपये मांग रही थी। 

विज्ञापन
Husband drank poison when wife did not come home on Eid, son and daughter also drank poison
जेएन मेडिकल कॉलेज विलाप करतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ में पति ने इसलिए जहर पी लिया क्योंकि उसकी पत्नी ने ईद पर घर आने से इनकार कर दिया। मौसमी के जूस में मिले जहर को उसके दो बच्चों ने भी पी लिया। जिसमें से एक मासूम बेटी की मौत हो गई है। जबकि पिता-पुत्र का हालत गंभीर बनी हुई और आईसीयू में उपचार चल रहा है। घटना रविवार शाम की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि पति को पत्नी पर शक था। पत्नी किसी से मोबाइल पर बात कर रही थी। उसने पत्नी को पीट दिया था। झगड़े के बाद से पत्नी अपने मायके में रह रही थी।

विज्ञापन

रोरावर शाहजमाल के इस्लाम नगर तेलीपाड़ा में भाई के साथ राशन डीलर की दुकान चलाने वाला 32 वर्षीय गुड्डू अपनी पत्नी रुखसार पर शक करता था। तीन माह पहले पत्नी किसी से मोबाइल पर बात कर रही थी। तभी उसने पत्नी को पीट दिया। इसी गुस्से में पत्नी अपने मायके टेढ़ी बगिया आगरा चली गई। पत्नी दोनों बच्चों 7 वर्षीय बेटी खुशी व 5 वर्षीय बेटे आहिल को यहीं छोड़ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार का आरोप है कि गुड्डू व रुखसार की शादी दस वर्ष पहले हुई थी। अब यहां से जाने के बाद वह रिश्ता खत्म करने के नाम पर रुपये मांग रही थी। गुड्डू उसे वापस बुलाने को फोन करता था। शनिवार को उसने ईद पर घर वापस आने के लिए भी फोन किया। मगर उसने आने से इन्कार कर दिया।

विज्ञापन

इसी बात से परेशान गुड्डू ने रविवार शाम करीब छह बजे मौसमी के जूस में जहर मिलाकर खुद पी लिया। साथ में दोनों बच्चों को भी पीने को दे दिया। इसके बाद जब तीनों की तबीयत बिगड़ी तो भाई इरफान और अन्य परिजन उन्हें बिना पुलिस को सूचना दिए मेडिकल कॉलेज ले गए, वहां भर्ती करा दिया।

सोमवार दोपहर करीब एक बजे खुशी को मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद मेडिकल कॉलेज के जरिये पुलिस को खबर मिली। पिता-पुत्र का उपचार जारी है। पुलिस बच्ची के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुटी है। सीओ प्रथम मयंक पाठक के अनुसार मामले में अभी किसी तरह की तहरीर नहीं मिली है। सूचना पर की गई जांच से पता चला कि पत्नी से विवाद के चलते युवक ने यह कदम उठाया है।

हंसते-खेलते अचानक गई बच्ची की जान
गुड्डू चार भाइयों में तीसरे नंबर का है। मेडिकल कॉलेज में देखभाल कर रहे पड़ोस में रहने वाले गुड्डू के मौसेरे भाई गुड्डू ने बताया कि बच्ची अच्छी भली थी। उपचार के बाद वह चलने भी लगी थी। सुबह खुद टॉयलेट होकर आई। मगर दोपहर में अचानक तबीयत बिगड़ी और जान चली गई।

बच्चों ने धोखे से पी लिया था जूस
रिश्ते के भाई गुड्डू के अनुसार खुद गुड्डू ने तबीयत बिगड़ने पर परिवार को बताया कि पत्नी को फोन किया। जब उसने ईद पर आने से इन्कार कर दिया तो वह जूस व जहर अपने पीने के लिए ले आया। जहर मिला जूस पीने के बाद आधा गिलास घर में ही रखा छोड़ दिया। इसके बाद वह ईद पर बच्चों के व अपने कपड़े भी लेने गया। मगर पीछे से बच्चों ने उस गिलास का जूस धोखे से पी लिया। जब वह कपड़े लेकर उल्टियां करता आया, तब सभी दंग रह गए। इसी बीच बच्चे भी उल्टी करने लगे। यही बात उसने सोमवार को बच्ची की मृत्यु के बाद रोरावर थाने के एसएचओ को बताई।

पत्नी ने पति का नंबर कर दिया था ब्लॉक
घटना की खबर पर जब एसएचओ रोरावर शिव शंकर गुप्ता मेडिकल कॉलेज आए तो वहां मृतक के भाई इरफान आदि से बातचीत की। उन्होंने बताया कि पत्नी ने गुड्डू के फोन नंबर को ब्लॉक कर दिया था। अब खबर पर आगरा से मायके वालों के साथ पत्नी यहां पहुंच गई है। उससे मीडिया ने बात करने की कोशिश की, मगर वह राजी नहीं हुई। मायके वालों ने जरूर स्वीकारा कि पति-पत्नी में विवाद था। इसी से आहत होकर वह चली गई थी। मारपीट से गुस्सा इस कदर था कि वह रिश्ता तोड़ने को राजी थी।


यह भी पढ़ें: 'काटकर ड्रम में भर दूंगी': जेई पति को मिली मेरठ हत्याकांड जैसी धमकी, माया से धर्मेंद्र ने किया था प्रेम विवाह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed