फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Modern School of the good days will come soon Police

पुलिस माडर्न स्कूल के जल्द आएंगे अच्छे दिन

Wed, 25 May 2016 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 25 May 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
Modern School of the good days will come soon Police
mordn school ,jhansi news - फोटो : demo
झांसी। मूलभूत समस्याओं से जूझ रहे पुलिस माडर्न स्कूल के जल्द ही अच्छे दिन आने वाले हैं। इसकी मरम्मत व उच्चीकरण के लिए 31.45 लाख रुपये का प्रस्ताव पुलिस विभाग ने शासन को भेज दिया है।
विज्ञापन

जिला पुलिस का माडर्न स्कूल तमाम समस्याओं से जूझ रहा है, जिसकी वजह से इसमें दिनोंदिन छात्र-छात्राओं की संख्या गिरती जा रही है।

इसको लेकर स्कूल प्रशासन ही नहीं बल्कि पुलिस प्रशासन भी चिंतित है। विगत दिनों एसएसपी मनोज तिवारी ने स्कूल कर्मियों के साथ बैठक करके समस्याओं पर विचार-विमर्श किया। इसके बाद समस्याओं के निराकरण और उच्चीकरण का प्रस्ताव बनाकर धनराशि स्वीकृति के लिए अधिकारियों को भेज दिया।
विज्ञापन


तैयार किए गए प्रस्ताव में स्कूल की बाउंड्रीवाल के लिए पांच लाख रुपये, पांच कमरों के निर्माण के लिए 20 लाख रुपये, महिलाओं व शिक्षकों के शौचालय निर्माण के लिए डेढ़ लाख रुपये, स्कूल की छत की मरम्मत व रंगाई पुताई के लिए पांच लाख रुपये, स्कूल में बच्चों के लिए पांच कंप्यूटर व प्रिंट के लिए ढाई लाख रुपये, बच्चों के बैठने के लिए 100 कुर्सी व मेजों के लिए दो लाख रुपये और फोटो कापी मशीन के लिए 45 लाख रुपये की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीआईजी शरद सचान ने बताया कि माडर्न स्कूल की समस्याओं के निदान के लिए एसएसपी द्वारा बनाए गए प्रस्ताव को शासन के पास भेज दिया गया है। इस प्रस्ताव की स्वीकृति व धन आवंटन के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

इंसेट
चार बच्चों को पढ़ाई के लिए गोद लिया
डीआईजी ने बताया कि माडर्न स्कूल में पढ़ने वाले चार गरीब बच्चों को उन्होंने गोद ले लिया है। इनकी फीस और पढ़ाई के सारे खर्च को वह वहन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed