{"_id":"65f605ea3b18c8ce000924d9","slug":"model-roads-will-be-built-in-the-city-under-cm-grid-scheme-rs-45-crore-will-be-spent-jhansi-news-c-11-1-jhs1004-281653-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: सीएम ग्रिड योजना से शहर में बनेंगी मॉडल सड़कें, 45 करोड़ होंगे खर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: सीएम ग्रिड योजना से शहर में बनेंगी मॉडल सड़कें, 45 करोड़ होंगे खर्च
विज्ञापन
बीकेडी से चित्रा चौराहा तक बनेगी आइकोनिक सड़क, तीन सड़कें सात मीटर चौड़ी होंगी
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। सीएम ग्रिड योजना से शहर की चार प्रमुख सड़कों को मॉडल बनाया जाएगा। इन सड़कों की चौड़ाई दोगुनी की जाएगी। फुटपाथ से लेकर नाली तक का निर्माण किया जाएगा। बीकेडी से चित्रा चौराहा तक आइकोनिक सड़क बनाई जाएगी। इन सभी मार्गों के लिए शासन ने 45.24 करोड़ रुपये मंजूर कर दिए हैं।
नगर निगम ने मुख्यमंत्री ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डवलपमेंट शहरी (सीएम ग्रिड) योजना के तहत सात सड़कों के लिए बजट की मांग की थी। इनमें से पहले चरण में चार सड़कों के लिए बजट मंजूर हो गया है। इसमें वार्ड 10 में महावीरन मंदिर से पंपेश्वर महादेव मंदिर होते हुए नहर की पुलिया तक करीब दो किलोमीटर की सड़क जगह-जगह से उखड़ी हुई है। इस सड़क की चौड़ाई करीब साढ़े तीन मीटर है। अब सीएम ग्रिड योजना के तहत इस सड़क की 11.35 करोड़ रुपये से तस्वीर बदली जाएगी। ये सड़क सात मीटर तक चौड़ी होगी। इसके अलावा दोनों तरफ फुटपाथ और नाली भी बनाई जाएगी। यही स्थिति वार्ड 31 में लहरगिर्द में अंडरब्रिज से हरकिशन डिग्री कॉलेज और शिवपुरी हाईवे तक बनी सड़क की है। इस सड़क के नवीनीकरण में 10.54 करोड़ रुपये खर्च होंगे। सात मीटर तक सड़क चौड़ीकरण, नाली निर्माण, जाल, ड्रेन कवर लगाने का काम होगा। वार्ड 43 में 9.53 करोड़ रुपये से रसबहार चौराहा से आर्य कन्या चौराहा होते हुए जर्मनी अस्पताल तक सड़क निर्माण का काम होगा। इस मार्ग पर कई जगहों पर दोनों तरफ फुटपाथ पर कब्जा है। लोगों ने चबूतरे भी बढ़ा लिए हैं। इस सड़क का भी सात मीटर तक चौड़ीकरण किया जाएगा। इससे यातायात सुगम हो जाएगा।
शहर में बनेगी तीसरी आइकोनिक सड़क
अब शहर में तीसरी आइकोनिक सड़क बनाई जाएगी, जो कि बुंदेलखंड महाविद्यालय चौराहा से चित्रा चौराहा तक बनाई जाएगी। सड़क के दोनों तरफ फुटपाथ का भी निर्माण होगा। इस पर 13.82 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
अंडरग्राउंड केबल डलेगी, डक्ट बनने से नहीं खोदनी पड़ेगी सड़क
मॉडल सड़क में बिजली के तार झूलते नजर नहीं आएंगे। यहां अंडरग्राउंड केबल डाली जाएगी। वहीं, सड़क में डक्ट भी बनाई जाएगी। इसके बाद किसी भी तरह की पाइप लाइन डालने के लिए बार-बार सड़क खोदनी नहीं पड़ेगी।
सीएम ग्रिड योजना के तहत शहर में चार मॉडल सड़कें बनाई जाएंगी। इसके लिए 45.24 करोड़ रुपये की मंजूरी मिल गई है। 20.35 करोड़ रुपये की पहली किस्त भी जारी हो गई है। - सत्य प्रकाश, नगर आयुक्त।