{"_id":"68ae0e45e3c3cb7944000d6f","slug":"mobile-seller-swallowed-poison-under-suspicious-circumstances-and-died-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-627717-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: संदिग्ध परिस्थितियों में मोबाइल विक्रेता ने निगला जहर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: संदिग्ध परिस्थितियों में मोबाइल विक्रेता ने निगला जहर, मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। पिछोर (मध्य प्रदेश) के राजौरी समेरी गांव निवासी मोबाइल विक्रेता सत्यम झा (35) ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर निगल लिया। परिजनों ने उन्हें मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसकी मौत हो गई। परिजन उसे जहर देने का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों में रोना-पिटना मचा है।
परिजनों ने बताया कि सत्यम की राजौरी में मोबाइल की दुकान है। रविवार को रोजाना की तरह रात में दुकान बंद करके घर आया। रात में उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। यह देखकर परिजन घबरा उठे। अचेत हाल में परिजन पहले उसे लेकर पिछोर स्थित सीएचसी पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसके शरीर में जहर होने की पुष्टि की। हालत नाजुक होने पर परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि उसे किसी ने जहर खिला दिया। हालांकि जहर खिलाने की वजह वह भी नहीं बता सके।
विज्ञापन
उनका कहना था कि सत्यम की किसी से रंजिश नहीं थी। हालत नाजुक होने पर उसे इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करा दिया गया। मंगलवार तड़के सत्यम ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। नवाबाद प्रभारी संतोष अवस्थी का कहना है कि परिजन उसके जहर निगलने की वजह नहीं बता सके। इसकी छानबीन पिछोर पुलिस करेगी। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन