फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Mobile phones of more than 30 SP workers stolen to welcome Vijay Rath Yatra of akhilesh yadav in jhansi

विजय रथयात्रा में जेबकतरों की चांदी: अखिलेश के स्वागत में पचास से अधिक मोबाइल उड़ाए

Fri, 03 Dec 2021 04:52 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 03 Dec 2021 04:52 PM IST
सार

समाजवादी पार्टी की विजय रथ यात्रा में बदमाशों ने कार्यकर्ताओं की जेब से पचास से अधिक मोबाइल उड़ा दिए। कुछ लोगों की जेब भी कट गई। पीड़ित कार्यकर्ताओं ने पुलिस में शिकायत दी है।

विज्ञापन
Mobile phones of more than 30 SP workers stolen to welcome Vijay Rath Yatra of akhilesh yadav in jhansi
पीड़ित कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के विजय रथ यात्रा के स्वागत के लिए इलाइट चौराहे पर जमा हजारों कार्यकर्ताओं की भीड़ का जेबकतरों ने भी जमकर फायदा उठाया। इस दौरान बदमाशों ने कार्यकर्ताओं की जेब से पचास से अधिक मोबाइल उड़ा दिए। कुछ लोगों की जेब भी कट गई। 
विज्ञापन


रथयात्रा गुजर जाने के बाद जब कार्यकर्ताओं ने अपनी जेब टटोली तब उनके मोबाइल फोन नदारद थे। यह देखकर कार्यकर्ताओं के होश उड़ गए। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के मोबाइल गायब होने से वहां हंगामा मच गया। तमाम कार्यकर्ता नवाबाद थाने पहुंच गए। यहां अलग-अलग प्रार्थना पत्र दिए गए। 
विज्ञापन


शिकायत करने वालों में नगरा के हिमांशु गौतम, जीशान अख्तर सीपरी बाजार, महेश निषाद, राजू प्रजापति, चमन यादव, रामप्रसाद निषाद, मुन्ना यादव, राजेश यादव, बंटी यादव, अनस मकरानी जहीर मकरानी अली गोल खिड़की, तौसीफ खान, अनवर मुकरयाना, सुरेंद्र यादव, तारिक अली, गुफरान, आकाश यादव आशिक चौराहा, सत्येंद्र सिंह गौतम, अमन गरिया फाटक, आशीष यादव, आजाद यादव ओरछा गेट बाहर, विपिन कुमार तालपुरा, 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरेंद्र कुमार, पृथुपाल, गजेंद्र डगरवाहा, विश्वनाथ, प्रशांत चौधरी, एजाज कुरैशी, मोहित, कुलदीप, देवेंद्र यादव, संतोष करगुवा, नजमी कुरैसी, नरेंद्र झा समेत अन्य शामिल थे। इसके अलावा कई कार्यकर्ताओं ने अपनी जेब कटने की शिकायत भी की है। प्रभारी निरीक्षक नवाबाद सुधाकर मिश्रा के मुताबिक कई प्रार्थना पत्र मिले हैं। जांच कराई जा रही है। इन नंबरों को सर्विलांस पर लगाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed