फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   mobile numder mandatory during travel in railway

तत्काल में बदले नियम, यात्रा के दौरान साथ रहने वाला मोबाइल नंबर देना होगा

Mon, 08 Jun 2020 12:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
mobile numder mandatory during travel in railway
mobile numder mandatory during travel in railway
झांसी। 29 जून से रेलवे यात्रियों को तत्काल टिकटों की सुविधा शुरू करने जा रहा है। इस दौरान रेलवे ने नियम में परिवर्तन किया गया है। ऐसे में यात्रियों को वही मोबाइल नंबर टिकट बुक करते समय फॉर्म पर भरना होगा, जिसके साथ वह यात्रा करेंगे। रेलवे ने अभी से अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

1 जून से शुरू हुई 200 यात्री ट्रेनों में 29 जून से तत्काल टिकट बुकिंग की सुविधा शुरू होने जा रही है। ट्रेनों में आम टिकट बुकिंग के साथ-साथ तत्काल टिकटों के नियमों में भी रेलवे ने बदलाव किया है। 31 मई से 120 दिन पहले रेल आरक्षण सेवा बहाल होने के साथ ही तत्काल टिकटों की बुकिंग का भी एलान कर दिया था। अब यात्री 29 जून से ट्रेन में तत्काल टिकट बुक कर सकेंगे। इसके साथ ही तत्काल टिकट बुकिंग के दौरान नए नियम भी बनाए गए हैं।
विज्ञापन

फॉर्म भरते समय टिकट बुक करने के लिए यात्री को अपना पहचान पत्र देने के साथ ही अपना पूरा पता, मकान नंबर, गली, कॉलोनी और तहसील तक की जानकारी देनी होगी। टिकट बुकिंग के समय मोबाइल नंबर भी वही देना होगा जो यात्रा के समय अपने साथ लेकर चलने वाले हैं। रेलवे ने अपनी तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। इसको लेकर निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सॉफ्टवेयर को किया गया अपडेट
रेलवे ने अपने सॉफ्टवेयर में बदलाव किया है। इसका असर स्टेशन पर रिजर्वेशन की प्रक्रिया में भी देखने को मिलेगा। इससे बुकिंग में ज्यादा समय नहीं लगेगा। यात्री के फॉॅर्म की जानकारी आसानी से चेक की जा सकेंगी। तत्काल टिकट बुक करने के लिए यात्री को अपना पहचान पत्र देने के साथ रेलवे की ओर से दिए जाने वाले एक फॉर्म को भी भरना होगा।

महज 70 सैकेंड में भर लेंगे फॉर्म
रेलवे के अनुसार तत्काल टिकट की बुकिंग के लिए भरा जाने वाला फॉर्म सादा होगा। इसे आसानी से 70 सैकेंड में भरा जा सकता है। इससे टिकट की बुकिंग भी जल्द हो जाएगी। साथ ही, यात्रियों के विवरण का मिलान करने में भी अतिरिक्त समय बर्बाद नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed