{"_id":"6a67cbb5c296ee5f780e8c33","slug":"mobile-hacked-and-rs-655-lakh-stolen-from-account-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-843293-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: मोबाइल हैक कर खाते से 6.55 लाख रुपये उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: मोबाइल हैक कर खाते से 6.55 लाख रुपये उड़ाए
Tue, 28 Jul 2026 02:50 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Tue, 28 Jul 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
झांसी। सकरार निवासी पप्पू के मोबाइल फोन को हैक कर शातिर साइबर जालसाजों ने उसके बैंक खाते से 6.55 लाख रुपये ऑनलाइन निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मूल रूप से मेजा, प्रयागराज निवासी पप्पू ने बताया कि अंजान नंबर से मोबाइल पर आए संदेश के साथ मिले लिंक को क्लिक करने के बाद उसका मोबाइल हैक कर लिया गया। उसे इसका पता नहीं चला। 11 जुलाई सुबह करीब 11 बजे अज्ञात व्यक्ति ने उसके बैंक ऑफ बड़ौदा के खाते से विभिन्न ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के माध्यम से 6,55,838.76 रुपये निकाल लिए। तीन दिन बाद उसे खाते से पैसा निकाल लिए जाने की बात मालूम चली। उसने 17 जुलाई को एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। साइबर थाना प्रभारी अरविंद कुमार के मुताबिक तहरीर के आधार पर मामला दर्ज करके जांच शुरू करा दी गई है।