फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   MLC full night jama matpeti

Jhansi News: रात भर जमा हुई मतपेटियां, प्रयागराज की दोपहर में आईं

Tue, 31 Jan 2023 11:17 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Jan 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
MLC full night jama matpeti
झांसी। इलाहाबाद-झांसी खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतपेटियां सोमवार की पूरी रात जमा होती रहीं, जबकि प्रयागराज की पेटियां मंगलवार की दोपहर में आईं। मतगणना दो फरवरी को होगी। मतगणना स्थल पर अफसरों की मौजूदगी में इसकी मॉकड्रिल की गई।
विज्ञापन

शिक्षक एमएलसी चुनाव में सोमवार को क्षेत्र के दसों जनपदों के 141 केंद्रों पर सुबह आठ से शाम चार बजे तक मतदान हुआ था, जिसमें 34,495 मतदाताओं में से 26,169 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। मतदान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद से बुंदेलखंड महाविद्यालय में बनाए गए स्ट्रांग रूम में मतपेटियां जमा होने के लिए आने लगीं थीं। पहले झांसी और आसपास के जिलों की मतपेटियां आईं। इसके बाद चित्रकूट और प्रयागराज मंडल की मतपेटियां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आना शुरू हुई। आखिरी में मंगलवार की दोपहर बारह बजे प्रयागराज मंडल की मतपेटियां जमा होने के लिए आईं।
विज्ञापन

इस दरम्यान बृहस्पतिवार को होने वाली मतगणना की मतदान कार्मिकों ने मॉकड्रिल भी की। इस दौरान अधिकारियों के अलावा प्रत्याशी व उनके एजेंट मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed