{"_id":"67af662385cf74effc0e838c","slug":"miscreants-ran-away-after-snatching-gold-chain-from-woman-neck-in-jhansi-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी में दिनदहाड़े लूट: घर से मंदिर जा रही थी महिला, गले से सोने की चेन झपटकर भाग गए बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी में दिनदहाड़े लूट: घर से मंदिर जा रही थी महिला, गले से सोने की चेन झपटकर भाग गए बदमाश
Fri, 14 Feb 2025 09:20 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: श्याम जी.
Updated Fri, 14 Feb 2025 09:20 PM IST
सार
झांसी जिले में बाइक सवार बदमाश महिला के गले से चेन झपटकर भाग गए। महिला अपने घर से मंदिर जा रही थी। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
बाइक सवार बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नवाबाद थाना इलाके के वीरांगना नगर में बाइक सवार बदमाश महिला के गले से चेन झपटकर भाग गए। महिला अपने घर से मंदिर जा रही थी। इसी दरम्यान बदमाशों ने दिन दहाड़े बेखौफ अंदाज में वारदात को अंजाम दिया। बदमाश आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में नजर आ रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
वीरांगना नगर बी ब्लॉक निवासी सतीश कुमार गुप्ता नर्सिंग होम व मेडिकल स्टोर के संचालक हैं। शुक्रवार की दोपहर तकरीबन पौने एक बजे उनकी पत्नी अंजना गुप्ता घर से कॉलोनी में स्थित देवी मंदिर जा रही थी। मंदिर के पास पहुंचने पर तेज रफ्तार बाइक पर सवार दो बदमाश आए, इससे पहले कि महिला कुछ समझ पाती, बदमाश उसके गले से झपट्टा मारकर चेन छीन ले गए।
विज्ञापन
चेन की रगड़ से महिला के गले में खरोंच भी आ गई। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। परिजन भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई और आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए, जिनमें बदमाश नजर आ रहे हैं। काले रंग की बाइक चला रहा बदमाश हेलमेट लगाए हुए है। जबकि उसके पीछे बैठा हुआ बदमाश मुंह पर कपड़ा बांधे नजर आ रहा है। महिला ने बताया कि चेन लगभग 12 ग्राम वजन की थी।
विज्ञापन
घटना संबंध में नवाबाद थाने के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई है। इसके लिए क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
