फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Middle fast of Ramadan today, scope of worship will increase

Jhansi News: रमजान का मंझला रोजा आज, इबादत का बढ़ेगा दायरा

Mon, 25 Mar 2024 02:28 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Mon, 25 Mar 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
Middle fast of Ramadan today, scope of worship will increase
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। उन्नतीस अथवा तीस रोजे पूरे होने पर चांद के दीदार के मुताबिक ही ईद का त्योहार मनाया जाता है। जिसके चलते रमजान के चौदहवें रोजे को मंझला रोजा अर्थात मध्य का रोजा कहा जाता है। इस रोजे तक आते-आते रोजेदार सब्र के आदी हो जाते हैं। सोमवार को रमजान का चौदहवां रोजा होगा। मंझले रोजे पर शहर में कई जगहों पर सामूहिक रोजा इफ्तार होंगे।

रमजान का पाक महीना इबादतों का महीना होता है। इस महीने में सवाब का दर्जा सत्तर गुना अधिक होता है। इसके चलते रोजेदार सुबह सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक भूखे प्यासे रहकर परवरदिगार की इबादत करते हैं। रमजान के महीने में उन्नतीस अथवा तीस रोजे होते हैं। जिसके चलते चौदहवें रोजे को मंझला अथवा बीच का रोजा कहा जाता है। मंझले रोजे में अधिकतर लोग रोजा रखकर अल्लाह पाक की इबादत करते हैं। इसके साथ ही बच्चे भी रोजे का एतमाम करते हैं। मुफ्ती साबिर कासमी ने बताया कि रोजे का दूसरा नाम सब्र है। उन्होंने कहा कि कुरान-ए-पाक में लिखा है अल्लाह सब्र करने वालों के साथ है। कहा कि जन्नत के आठ दरवाजे हैं। जिसके एक दरवाजे से सिर्फ रोजेदार ही दाखिल होंगे। कयामत के दिन अल्लाह रोजेदारों को अपने दस्तरख्वान पर ही खाना खिलाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed