फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Middle-aged man beaten to death with sticks and rods

Jhansi News: अधेड़ की लाठी व डंडों से पीट पीटकर हत्या

Sat, 22 Feb 2025 01:16 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Middle-aged man beaten to death with sticks and rods
सरपंच पति ने भाइयों और साथियों के साथ मिलकर घटना को दिया अंजाम
विज्ञापन






दतिया। ग्राम बड़ौनकलां में गुरूवार की रात सरपंच पति ने अपने भाईयों और साथियों के मिलकर अपने ही पूर्व पार्टनर की लाठी व डंडों से पीट पीटकर हत्या कर दी। सरपंच पति ने मृतक को फोन कर बड़ौनकलां तिराहे पर बुलाया। फिर योजनाबद्ध तरीके से उसे पीट पीटकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गए। जानकारी के अनुसार ग्राम धौर्रा निवासी बाबूलाल पाल (45) को ग्राम पंचायत बड़ौनकला के सरपंच पति नरेश शिवहरे ने गुरूवार रात करीब दस बजे फोन कर किसी काम से बड़ौनकला तिराहे पर बुलाया। उसके बुलावे पर बाबूलाल अपने गांव से करीब पाचं किलोमीटर तिराहे पर पहुंचा। वहां एक कार में सरपंच पति नरेश, उसके भाई पवन शिवहरे और प्रमोद शिवहरे तथा दूसरी कार में गोलू रावत निवासी पचोखरा तथा मोनू रावत निवासी बड़ौनकला बैठे मिले। यहां उन लोगों ने उसे घेर लिया और उस पर लाठी व डंडों से हमला कर दिया। लाठी बाबूलाल के सिर में सिर में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मारपीट करने के बाद आरोपी वहां से भाग निकले। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed