{"_id":"624750a5b0de754ae736e8a5","slug":"mercury-crossed-42-heat-stroke-started-hitting-jhansi-news-jhs21782394","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारा 42 पार, हीट स्ट्रोक की पड़ने लगी मार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारा 42 पार, हीट स्ट्रोक की पड़ने लगी मार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। जिले का अधिकतम तापमान 42 डिग्री के पार पहुंचने से लोगों पर हीट स्ट्रोक की मार पड़ने लगी है। हाल ये है कि जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज को मिलाकर रोजाना 15 से 20 मरीज इलाज कराने के लिए पहुंच रहे हैं। डॉक्टर धूप से बचाव और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दे रहे हैं।
झांसी प्रदेश के सबसे गर्म वाले जिलों में शामिल है। इस बार प्रचंड गर्मी की शुरूआत मार्च से ही हो चुकी है। गर्म हवाओं और तेज धूप ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है। इस कारण लोग डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक का शिकार हो रहे हैं। जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. डीएस गुप्ता ने बताया कि रोजाना 10 से 12 मरीज ये समस्याएं लेकर आ रहे हैं। जबकि, मेडिकल कॉलेज के फिजीशियन डॉ. रामबाबू ने बताया कि रोजाना तीन से पांच मरीज हीट स्ट्रोक का इलाज कराने इमरजेंसी अथवा ओपीडी पहुंच रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि शरीर में पानी की कमी की वजह से ही हीट स्ट्रोक आता है। इसलिए शरीर में पानी की कमी न होने दें।
ऐसे करें बचाव
- गर्मियों में हल्का भोजन करें।
- पूरी बांह के कपड़े पहनें।
- हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें।
- ज्यादा देर धूप में रहना है तो छाता ले लें।
- पानी की बोतल साथ लेकर घर से निकलें।