{"_id":"6001fa6a8ebc3e31aa221154","slug":"mele-me-jaane-ke-liye-badi-bheed-jhansi-news-jhs1861631178","type":"story","status":"publish","title_hn":"माघ मेला में जाने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माघ मेला में जाने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़
विज्ञापन
झांसी। प्रयागराज माघ मेले में जाने के लिए प्रतिदिन यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी होती जा रही है। इससे झांसी से प्रयागराज के बीच चल रही आरक्षित पैसेंजर स्पेशल ट्रेन में प्रतिदिन एक हजार यात्री सफर कर रहे हैं। इस कारण उक्त रूट पर एक और ट्रेन चलाने की जरूरत महसूस होने लगी है।
कोरोना काल में झांसी से प्रयागराज के लिए चार ट्रेनें उपलब्ध हैं। इनमें बुंदेलखंड एक्सप्रेस व झांसी प्रयागराज पूर्ण आरक्षित पैसेंजर का प्रतिदिन संचालन हो रहा है। दो ट्रेनें सप्ताह में अलग-अलग दिन चलती हैं। चूंकि, आरक्षित पैसेंजर को रास्ते में पड़ने वाले सभी 42 स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है। इस कारण इस ट्रेन में लगातार यात्रियों की संख्या बढ़ती जा रही है। इस ट्रेन में नौ जनवरी से पंद्रह जनवरी के बीच 6481 यात्रियों ने सफर किया। इस ट्रेन में 14 कोच जोड़े गए हैं। इनमें नौ कोच चेयरकार (इंटरसिटी की तरह बैठने की व्यवस्था), दो स्लीपर व एक जनरल कोच है। माघ मेले में जाने वाले मुसाफिरों की संख्या बढ़ने से इस गाड़ी में आरक्षित सीट मिलना मुश्किल हो गया है। यह ट्रेन सुबह 7.40 बजे झांसी से चलकर प्रयागराज शाम 6.30 बजे पहुंचती है।
मकर संक्रांति से प्रयागराज में माघ मेला शुरू हो गया, जो महाशिवरात्रि तक चलेगा। इस मेले में शामिल होने के लिए बुंदेलखंड के झांसी, ग्वालियर, उरई, महोबा, हमीरपुर व ललितपुर के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के हजारों श्रद्धालु प्रयागराज जाते हैं। चूंकि, कोरोना काल में अधिकांश नियमित ट्रेनों का संचालन बंद चल रहा है, इस कारण जो ट्रेनें वर्तमान में उपलब्ध हैं, उनमें लोगों ने आरक्षण कराना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
आरक्षित पैसेंजर का किराया
कोच स्लीपर चेयरकार जनरल
सामान्य किराया 245 150 130
तत्काल किराया 345 165 ----
इन स्टेशनों पर ठहराव
आरक्षित पैसेंजर को ओरछा, बरुआसागर, निवाड़ी, मगरपुर, टेहरका, रानीपुर रोड, मऊरानीपुर, रोरा, हरपालपुर, घुटई, बेलाताल, कुलपहाड़, चरखारी रोड, महोबा, बरीपुरा, करबई, मुटौंध, खैरार, बांदा, डिंगवही, खुरंड, अतर्रा, बदौसा, भरतकूप, शिवरामपुर, चित्रकूटधाम कर्वी, खोह, बहिलपुरवा, मानिकपुर, पनहाई, डभौरा, कटियाडंडी, बरगढ़, शंकरगढ़, लोहागढ़, जसरा, इबादतगंज, नैनी स्टेशन पर ठहराव दिया गया है।