{"_id":"58bf0a894f1c1b5f3ddc40a7","slug":"medical-college-to-build-one-step-center","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज में बनेगा वन स्टेप सेंटर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज में बनेगा वन स्टेप सेंटर
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Mar 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में बनेगा वन स्टेप सेंटर
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिलाओं की विभिन्न समस्याओं का समाधान अब एक छत के नीचे होगा। इसके लिए शहर के मेडिकल कॉलेज में वन स्टेप सेंटर बनेगा। इस केंद्र पर महिला हेल्पलाइन, महिला थाना, कानूनी सहायता, कौशल विकास के लिए प्रशिक्षण केंद्र और मनोवैज्ञानिक डॉक्टर की सुविधा होगी।
केंद्र सरकार की महिला सशक्तीकरण योजना के तहत जिलों में रानी लक्ष्मीबाई आशा ज्योति केंद्रों की स्थापना होनी है। इसके लिए झांसी के मेडिकल कॉलेज में दो कमरों में यह सेंटर बनेगा। जिला प्रोबेशन अधिकारी राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि इस केंद्र की स्थापना के बाद हिंसा से पीड़ित महिलाओं को भटकना नहीं पड़ेगा। एक ही जगह पूरी मदद उपलब्ध होगी। इस केंद्र पर महिलाओं के लिए हेल्पलाइन होगी। इसमें फोन करने पर महिलाओं की तत्काल सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। एफआईआर लिखने के लिए महिला थाने की कर्मचारी रहेंगी और महिलाओं को कानूनी सहायता के लिए विशेषज्ञ उपलब्ध रहेंगे। महिलाओं को रोजगार परक शिक्षा देने के लिए कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र होगा। इसके अलावा इस केंद्र पर मनोवैज्ञानिक चिकित्सक और सामाजिक संस्था के पदाधिकारी सलाह देने के लिए रहेंगे।
केंद्र के संचालन के लिए इसके लिए अलग से कर्मचारियों की नियुक्ति होगी। स्टाफ का वेतन और केंद्र के रखरखाव के लिए 28 लाख 41 हजार चार सौ पचास का बजट भी आ चुका है। मेडिकल कॉलेज में दो कमरे इसके लिए आवंटित होने हैं। अप्रैल तक इसके चालू होने की तैयारी है।