फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Medical College: Standards not met, 50 MBBS seats in danger

मेडिकल कॉलेज: मानक नहीं पूरे, एमबीबीएस की 50 सीटों पर मंडराया खतरा

Wed, 06 Mar 2024 01:08 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
Medical College: Standards not met, 50 MBBS seats in danger
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की 50 सीटों पर खतरा बना हुआ है। क्योंकि, नेशनल मेडिकल काउंसिल (एनएमसी) की टीम कभी भी कॉलेज का निरीक्षण करने आ सकती है। दूसरी तरफ, पांच साल पहले बढ़ी हुईं 50 सीटों की मान्यता के लिए कॉलेज अब तक मानक पूरे नहीं कर पाया है।
मेडिकल कॉलेज में मौजूदा समय में एमबीबीएस की 150 सीटें हैं। इनमें से सौ सीटों को नेशनल मेडिकल काउंसिल से मान्यता मिल चुकी है। जबकि, एमबीबीएस की 50 सीटें 2019 में इस शर्त के साथ बढ़ाई गई थीं कि कॉलेज प्रशासन सभी मानकों को पूरा कर लेगा। ये सभी मानक पांच साल में पूरे करने थे। इस साल समय सीमा पूरी हो रही है। एनएमसी के मानकों के मुताबिक कॉलेज में चिकित्सा शिक्षकों की बायोमेट्रिक उपस्थिति कम से कम 75 फीसदी होनी चाहिए। जो कि 50 फीसदी भी नहीं है। पहले दिसंबर 2023 और फिर जनवरी 2024 में एनएमसी कॉलेज प्रशासन से इस मामले में जवाब तलब भी कर चुकी है। वहीं, कॉलेज में पदों के सापेक्ष कम से कम 90 फीसदी डॉक्टरों की तैनाती होनी चाहिए। मौजूदा समय में कॉलेज में करीब 35 फीसदी डॉक्टरों के पद रिक्त हैं। जबकि, एनएमसी की टीम कभी भी मानकों के सत्यापन के लिए कॉलेज प्रशासन का निरीक्षण करने के लिए झांसी आ सकती है। ऐसे में एमबीबीएस की बढ़ी हुई 50 सीटों पर खतरा है। अगर मानक पूरे नहीं होते हैं तो एनएमसी इन सीटों को मान्यता देने से इंकार कर सकती है।
विज्ञापन


ये मानक भी नहीं हैं पूरे
- डेढ़ सौ विद्यार्थियों की क्षमता वाला एक भी लेक्चर थिएटर नहीं।
- हॉस्टल की भी कमी है। पैरामेडिकल कॉलेज में छात्र रहते हैं।
- लाइब्रेरी में किताबों की भी कमी है। छात्रों की बैठने की क्षमता भी कम है।

वर्जन..
लगातार चिकित्सा शिक्षकों की नियुक्तियां हो रही हैं। उपकरण भी खरीदे जा रहे हैं। लाइब्रेरी, हॉस्टल का भी काम चल रहा है। मशीन की समस्या के चलते बायोमेट्रिक उपस्थिति कभी लगती नहीं है। एनएमसी को भी अवगत करा दिया गया है। बढ़ी हुई सीटों की मान्यता पर कोई खतरा नहीं है। - डॉ. एनएस सेंगर, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed