{"_id":"65622c7300ba0380260dbb46","slug":"medical-college-signs-agreement-with-military-hospital-pg-seats-will-increase-jhansi-news-c-11-1-jhs1004-214384-2023-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: मिलिट्री अस्पताल से मेडिकल कॉलेज का हुआ करार, बढ़ेंगी पीजी की सीटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: मिलिट्री अस्पताल से मेडिकल कॉलेज का हुआ करार, बढ़ेंगी पीजी की सीटें
विज्ञापन
दोनों चिकित्सालयों के चिकित्सा शिक्षक संयुक्त रूप से देंगे सेवाएं
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में पीजी कोर्सों की सीटों में इजाफा होने का रास्ता साफ हो गया है। कॉलेज और मिलिट्री अस्पताल के बीच एमओयू हो गया है। अब दोनों चिकित्सालयों के चिकित्सा शिक्षक संयुक्त रूप से चिकित्सा सुविधाएं देंगे। इससे सर्जरी, मेडिसिन, एनेस्थीसिया आदि विभागों में स्नातकोत्तर की सीट बढ़ सकेंगी।
केंद्र सरकार की संगम योजना के तहत मिलिट्री अस्पतालों की फैकल्टी के जरिए नजदीकी राजकीय मेडिकल कॉलेज में परास्नातक की सीटें बढ़ सकती हैं। इसके लिए दोनों चिकित्सालयों में अनुबंध होने के बाद संयुक्त रूप से शिक्षण कार्य और इलाज करना होता है। अब मेडिकल कॉलेज और मिलिट्री हॉस्पिटल के बीच अनुबंध हो गया है। प्राचार्य डॉ. एनएस सेंगर ने बताया कि एमओयू होने के बाद दोनों अस्पताल में तैनात चिकित्सा शिक्षक संयुक्त रूप से चिकित्सा सुविधाएं देंगे। इससे मेडिकल कॉलेज में स्नातकोत्तर कोर्स जैसे सर्जरी, मेडिसिन, एनेस्थीसिया आदि में एमडी, एमएस की सीटों में इजाफा हो सकेगा। एमओयू के दौरान प्राचार्य के साथ-साथ ब्रिगेडियर विनय कुमार मौर्य, कर्नल सैयद आसिफ हाशमी, डॉ. मयंक सिंह, डॉ. अंशुल जैन, डॉ. अलबेल सिंह, मेजर मणींद्र सिंह परिहार मौजूद रहे।