फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Medical college neurologist and a young corona positive

मेडिकल कालेज के न्यूरोलॉजिस्ट और एक जवान कोरोना पॉजिटिव

Sat, 25 Dec 2021 01:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Medical college neurologist and a young corona positive
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के न्यूरोलॉजिस्ट और सेना का एक जवान कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। इन दोनों को मिलाकर अब झांसी में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर आठ पहुंच गई है। लगातार मिलते कोरोना केस देखते हुए स्वास्थ्य विभाग भी चौकस हो गया है। शुक्रवार को जांच के लिए 4500 लोगों के सैंपल लिए गए। प्रशासन का भी जोर अब जांच की संख्या बढ़ाने पर है।
विज्ञापन

झांसी में लगातार दूसरे दिन कोरोना के मरीज सामने आए हैं। जेल, स्कूल के बाद अब मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में तैनात वरिष्ठ चिकित्सक में कोरोना की पुष्टि हुई है। हल्का बुखार और गले में खराश होने की वजह से उन्होंने आरटीपीसीआर की जांच कराई थी। शुक्रवार को कोविड पॉजिटिव की रिपोर्ट आने के बाद वो मेडिकल कॉलेज में भर्ती हो गए हैं। चूंकि, एक्टिव केसों में डॉक्टर पहले ऐसे मरीज हैं, जिनकी आरटीपीसीआर रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसलिए उनका सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजा जा रहा है। ताकि, ये पता चल पाए कि कोरोना के किस स्ट्रेन की चपेट में वो आए हैं। कोरोना की दूसरी लहर में भी ये चिकित्सक कोरोना की चपेट में आ गए थे। इसके अलावा एक सैन्य कर्मचारी में भी कोरोना की पुष्टि हुई है। जवान की एंटीजन किट से जांच की गई थी। उन्हें हल्का बुखार और गले में खराश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed