{"_id":"603410808ebc3ee9456ea381","slug":"medical-college-jhansi-write-a-latter-for-post-jhansi-news-jhs1892324109","type":"story","status":"publish","title_hn":"105 रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए शासन को लिखेंगे पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
105 रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए शासन को लिखेंगे पत्र
विज्ञापन
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज से हटाए गए आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को अब सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में रिक्त 105 पदों पर समायोजित करने के लिए शासन को पत्र लिखा जाएगा। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने इसकी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहां से हरी झंडी मिलने पर नियमानुसार आउटसोर्सिंग पर तैनाती की जाएगी।
कोविड काल में आउटसोर्सिंग पर रखे गए कर्मचारियों को अब नौकरी से हटा दिया गया है। कर्मचारी खराब आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए फिर से नियुक्ति देने की मांग कर रहे हैं। इसके लिए वे लगातार धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी समस्या को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने जिला प्रशासन और मेडिकल कॉलेज अधिकारियों से बात की।
सोमवार को जिलाधिकारी आंद्रा वामसी, प्राचार्य डॉ. एनएस सेंगर और पूर्व मंत्री प्रदीप जैन समेत आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की मेडिकल कॉलेज में बैठक हुई। बैठक में कर्मचारियों की समस्याएं सुनने के बाद तय हुआ कि मेडिकल कॉलेज प्रशासन शासन को पत्र लिखकर सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में रिक्त पदों पर तैनाती के लिए दिशा-निर्देश मांगेगा। बताया गया कि ब्लॉक में 105 पद रिक्त हैं। चूंकि, लगभग डेढ़ सौ कर्मचारियों की नियुक्ति होनी है। ऐसे में यदि शासन से हरी झंडी मिल जाती है तो फिर परीक्षा कराकर कर्मचारियों को रखा जाएगा। बैठक के दौरान कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ, पिछड़ा वर्ग उपाध्यक्ष मनीराम कुशवाहा, जिला सचिव मीना आर्य, सीएमएस डॉ. हरीशचंद्र आर्या, अमीरचंद आर्य, अनिल वर्मा, राघवेंद्र पाल, प्रीति सिंह कटियार, शिवम मलिक, विक्रम पटेल, आनंद, शमशाद मौजूद रहे।