{"_id":"60428aa88ebc3e150130cfba","slug":"medical-college-front-not-made-parking-jhansi-news-jhs190153619","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज के सामने पार्किंग बनाई नहीं और गाड़ियां उठाकर ले जाने लगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज के सामने पार्किंग बनाई नहीं और गाड़ियां उठाकर ले जाने लगे
विज्ञापन
झांसी। प्रशासन और नगर निगम ने इन दिनों मेडिकल कॉलेज के सामने बनी सर्विस लेन में खड़े होने वाले वाहनों को उठाना शुरू कर दिया है। लेकिन वहां पर वाहन खड़े करने के लिए पार्किंग नहीं है। ऐसे में लोग मरीज को डॉक्टर को दिखाने के दौरान गाड़ी सर्विस मार्ग पर खड़ी कर देते हैं और नगर निगम की टीम उसको उठा ले जाती है। बाद में छोड़ने पर तगड़ा जुर्माना वसूला जाता है।
महानगर के मेडिकल कॉलेज के सामने कई नर्सिंग होम हैं। यहां पर रोज सैकड़ों मरीज पहुंचते हैं। इसके चलते यहां पर आए दिन जाम के हालात बनते हैं। पिछले दिनों प्रशासन ने जाम से निपटने के लिए सर्विस मार्ग पर खड़े होने वाले वाहनों को जब्त करने की मुहिम छेड़ी। जिसके बाद यहां से वाहनों को रोज उठाया जा रहा है। मगर प्रशासन का यह अभियान लोगों के लिए सिरदर्द बन रहा है। लोगों का कहना है कि प्रशासन सर्विस मार्ग पर वाहन खड़े होने नहीं देता। साथ ही नर्सिंग होम में पार्किंग का कोई इंतजाम नहीं है। जो भी व्यक्ति अपने मरीज को लेकर मेडिकल कॉलेज या नर्सिंग होम आता है, वह पहले ही परेशान होता है। इसके बाद जब गाड़ी नहीं मिलती है, तो उसे छुड़ाने में जुर्माना देना पड़ता है। प्रशासन पहले पार्किंग का इंतजाम कराता और फिर कार्रवाई करे। नर्सिंग होम में पार्किंग कराने के लिए जेडीए और प्रशासन को पहले कार्रवाई करनी चाहिए।
नई पार्किं गों पर पड़ी मिट्टी
नगर निगम ने मेडिकल कॉलेज के गेट नंबर तीन के आगे पार्किंग बनाई है। यहां पर भी निर्माण अधूरा है। कई जगहों पर मिट्टी के ढेर लगे हैं। ऐसे में गाड़ी खड़ी करने में काफी मुसीबत होती है। इसके अलावा नर्सिंग होम और मेडिकल कॉलेज से इसकी दूरी काफी है। ऐसे में लोग वाहन की सुरक्षा को लेकर भी परेशान हैं।
विज्ञापन
बोले लोग
मेडिकल कॉलेज पर तो बहुत समस्या हो रही है। मेडिकल कॉलेज आने वाले को क्या पता कि पार्किंग कहां है। पहले पार्किंग का इंतजाम किया जाए, फिर कार्रवाई की जाए। - यमुना प्रसाद शर्मा
नर्सिंग होम में पार्किंग के कोई इंतजाम नहीं है। कई नर्सिंग होम ने पार्किंग के नाम पर बनाए भूतल का व्यावसायिक प्रयोग किया है। पार्किंग न होने से लोगों की दिक्कत बढ़ रही है। - नरेंद्र प्रसाद
जब पार्किंग स्थल है ही नहीं तो गाड़ियां सड़क किनारे ही खड़ी करनी होंगी। ऐसे में पुलिस को गाड़ियां नहीं उठानी चाहिए। पार्किंग स्थल होने के बाद गाड़ी गलत स्थान पर खड़ी होने पर कार्रवाई करनी चाहिए। - दीपक कुमार शर्मा
नई गाड़ी खरीदने पर सरकार को टैक्स देते हैं। बावजूद, पार्किंग तक की सुविधा नहीं दी गई है। ऐसे में लोगों को मजबूरी में अपनी गाड़ी यहां-वहां करनी पड़ती हैं। गाड़ियां असुरक्षित रहती हैं। - डॉ. दीपक राज