फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Medical college administration will file a case against unknown

मेडिकल कॉलेज प्रशासन अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराएगा मुकदमा

Wed, 13 Apr 2022 11:57 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Medical college administration will file a case against unknown
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस में प्रवेश दिलाने के नाम पर ठगी का दूसरा मामला सामने आने के बाद कॉलेज प्रशासन ने बुधवार को बैठक की। इसमें तय हुआ कि अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ कॉलेज की ओर से एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। वहीं, अधिकारियों को भी इस बार की आशंका है कि कॉलेज का कोई न कोई व्यक्ति फर्जीवाड़ा करने वाले गिरोह से जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस में प्रवेश दिलाने के नाम पर महाराष्ट्र की दो युवतियों से ठगी हो चुकी है। एक मामला पिछले महीने मार्च में सामने आया था। जबकि, दूसरा केस बीते सोमवार को उजागर हुआ, जब युवती और उसके परिजन मेडिकल कॉलेज पहुंचे। परिजनों ने कॉलेज प्राचार्य को बताया कि दिल्ली के एक युवक ने फोन करके पूल कोटे से झांसी मेडिकल कॉलेज में उनकी बेटी का एमबीबीएस में प्रवेश करानी की बात कही थी। फरवरी में काउंसलिंग के दौरान मेडिकल कॉलेज बुलाकर प्रवेश पत्र थमाया और 20 लाख रुपये ले लिए। जांच के दौरान प्रवेश पत्र फर्जी निकला। प्राचार्य डॉ. एनएस सेंगर ने बताया कि इस प्रकरण को लेकर उन्होंने कॉलेज के अधिकारियों के साथ बुधवार को बैठक की है। तय हुआ कि अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। साथ ही हमें आशंका है कि कॉलेज का ही कोई व्यक्ति फर्जीवाड़ा करने वाले गिरोह के संपर्क में है। उसका जल्द पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन

वार्ड ब्वॉय होगा बर्खास्त, चौकीदार पर भी होगी कार्रवाई
मेडिकल कॉलेज में मार्च में बालरोग विभाग की सब स्पेशियलिटी क्लीनिक का ताला तोड़ने के मामले में दो कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए प्राचार्य ने लिख दिया है। प्राचार्य ने बताया कि आउटसोर्सिंग पर कार्यरत वार्ड ब्वॉय सनी परिहार को बर्खास्त और ब्लैक लिस्ट करने के लिए आउटसोर्सिंग प्रभारी को पत्र लिख दिया गया है। साथ ही चौकीदार त्रिलोकी के खिलाफ कार्रवाई के लिए प्रमुख अधीक्षक को पत्र लिखा है। जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की गई है। वार्ड ब्वॉय द्वारा बार-बार बयान बदलने से कमेटी इस निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पाई कि आखिर ताले तोड़ने का उद्देश्य क्या था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed