{"_id":"607b487c8ebc3e5924448459","slug":"me-samane-gramido-ko-uthakar-le-gayi-thi-police-keh-rhe-the-kaptan-sahav-ke-aadesh-hai-jhansi-news-jhs1933673183","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरे सामने ग्रामीणों को उठाकर ले गई थी पुलिस, कह रहे थे कप्तान साहब का आदेश है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरे सामने ग्रामीणों को उठाकर ले गई थी पुलिस, कह रहे थे कप्तान साहब का आदेश है
झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 02:13 AM IST
विज्ञापन
झांसी। नवाबाद थाने में धरने पर बैठे विधायक जवाहर राजपूत को मनाने का प्रयास करते एलआईयू के इंस्पे
Link Copied
मेरे सामने से ग्रामीणों को उठाकर ले गई थी पुलिस, कह रहे थे कप्तान साहब का आदेश है
विज्ञापन
झांसी। गरौठा विधायक जवाहरलाल राजपूत अधिवक्ता भी हैं। कचहरी में उनका आफिस है। शुक्रवार को उनके इसी आफिस पर ग्रामीण फरियाद लेकर आए थे। विधायक का कहना है कि उन्होंने पुलिस कप्तान से कहा भी था कि इनकी बात सुन ली जाए। तय हुआ शाम को बात होगी। लेकिन इसी बीच एसओजी भेजकर उन लोगों को मेरे आफिस से पकड़वा लिया गया। मैने पूछा तो पुलिस वाले कह रहे थे कि यह कप्तान साहब का आदेश है।
पंचायत चुनाव में गांव दतावली में हुआ बवाल सियासी रूप ले चुका है। यह गांव गरौठा विधानसभा में आता है लिहाजा नामजद लोगों ने विधायक से अपनी बात रखी। हालांकि पुलिस कार्रवाई का पहले ही दिन से विरोध हो रहा था। लोगों का कहना था कि पुलिस और प्रशासन एक विपक्षी के साथ मिलकर काम कर रहा है। गरौठा विधायक शुरूआत से ही इस मुद्दे को उठा रहे हैं। यही वजह है कि शनिवार को ग्रामीण इसी मुद्दे पर विधायक से मिलने उनके कचहरी स्थित आफिस पर आए थे। यहीं से पुलिस उठाकर ले गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।