फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   mbbs students ask for revaluation

एमबीबीएस छात्रों ने की पुनर्मूल्यांकन की मांग

Mon, 08 Jul 2019 08:48 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2019 08:48 PM IST
विज्ञापन
mbbs students ask for revaluation
एमबीबीएस छात्रों ने की पुनर्मूल्यांकन की मांग
विज्ञापन

झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस 2014 बैच के छात्र-छात्राओं ने राज्यपाल को पत्र लिखकर पुनर्मूल्यांकन कराने की मांग की है। छात्रों ने पत्र में लिखा है कि उन्हें परीक्षा में कम अंक मिलने की आशंका है।

राज्यपाल को संबोधित पत्र में एमबीबीएस विद्यार्थियों ने लिखा कि उनके बैच के दो छात्र फेल हो गए थे। उन छात्रों ने बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी के चैलेंज पुनर्मूल्यांकन सेल में आवेदन किया था। इसके बाद छात्रों की कॉपियां दोबारा जांची गईं और एक छात्र के सात जबकि, दूसरे के 15 नंबर बढ़ गए। दोनों छात्र पास हो गए हैं। छात्र-छात्राओं ने राज्यपाल को पत्र लिखकर कहा कि उन्होंने पुनर्मूल्यांकन की मांग की तो विश्वविद्यालय ने मना कर दिया। बीयू की तरफ से कहा गया कि रिजल्ट निकले तीन महीने से अधिक हो चुके हैं। ऐसे में अब पुनर्मूल्यांकन नहीं हो सकता है। सिर्फ राष्ट्रपति और राज्यपाल को इस संबंध में निर्देश दे सकते हैं। विद्यार्थियों ने राज्यपाल से मांग की है कि जूनियर रेजिंडेंट्स की सीटें एमबीबीएस अंतिम वर्ष के अंकों के आधार पर मिलती हैं, ऐसे में बीयू को सभी छात्रों की कॉपियों का पुनर्मूल्यांकन कराने के लिए निर्देश दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed