फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Mayawati has lost the trust of the Bahujans: Chandrashekhar

मायावती ने खो दिया बहुजन का विश्वास : चंद्रशेखर

Sun, 15 Jun 2025 01:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Mayawati has lost the trust of the Bahujans: Chandrashekhar
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष एवं नगीना सांसद चंद्रशेखर ने भाजपा समेत बसपा सुप्रीमो मायावती पर जमकर निशाना साधा। कहा, बसपा सुप्रीमो बहुजन समाज का विश्वास खो चुकी हैं। अब समाज नए विकल्प तलाश रहा है। भाजपा भी बहुजन समाज को आगे बढ़ता नहीं देख सकती।
पहली दफा झांसी आए चंद्रशेखर के मंच पर पहुंचते ही उनकी झलक पाने के लिए कार्यकर्ताओं ने धक्कामुक्की शुरू कर दी। अव्यवस्था फैलती देख चंद्रशेखर ने कार्यकर्ताओं को नसीहत देने के अंदाज में बहुजनवादी अनुशासन लाने की बात कही। सांसद चंद्रशेखर ने कहा कि कुछ लोगों ने ब्राह्मणवादियों को प्रबुद्ध मान लिया है। अब आंबेडकरवादी, अल्पसंख्यक, बौद्ध, सिख समेत सभी शोषित वर्ग को एकजुट किया जाएगा। यह तभी हो पाएगा जब बहुजन समाज किसी का वोटबैंक न बने। कहा कि उन्हें 16 महीने जेल में रखा गया। पीटा गया, लेकिन बहुजन समाज के लिए समझौता नहीं किया। भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकारी संस्थाओं का निजीकरण किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने पार्टी के पंचायत चुनाव में भी उतरने का एलान किया।
विज्ञापन


भीड़ ने बसपा नेताओं के उड़ाए होश : आजाद समाज पार्टी के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन पर मंडल के बसपा नेताओं की भी निगाह रही। बसपा नेता भी यहां उमड़ने वाली भीड़ की टोह लेते रहे। दोपहर तक कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ देख बसपा नेताओं के भी होश उड़ गए, इसमें बसपा कॉडर के भी तमाम कार्यकर्ता वहां मौजूद दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article